सिएटल में चाकूबाजी की घटनाओं में नौ लोग घायल, संदिग्ध गिरफ्तार

Stabbing
creative common

38 घंटे की अवधि में एक व्यक्ति द्वारा लगातार हमले किए जाने की थी।’’ पुलिस ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने संदिग्ध का हुलिया बताया और अधिकारियों ने उसे नजदीक के एक स्थान से हिरासत में ले लिया।

अमेरिका के सिएटल शहर में दो दिन में चाकूबाजी की कई घटनाओं के संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इन घटनाओं में नौ लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि इनमें से पांच लोग शुक्रवार दोपहर को घायल हुए हैं।

पुलिस उप प्रमुख एरिक बार्डन ने शुक्रवार को घटनास्थल पर कहा, ‘‘यह घटना स्पष्ट रूप से 38 घंटे की अवधि में एक व्यक्ति द्वारा लगातार हमले किए जाने की थी।’’ पुलिस ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने संदिग्ध का हुलिया बताया और अधिकारियों ने उसे नजदीक के एक स्थान से हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक हथियार बरामद किया गया है। बार्डन ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि शुक्रवार को चाकूबाजी की घटना के संबंध में गिरफ्तार किया गया शख्स ही बृहस्पतिवार तड़के से हुई चाकूबाजी की कम से कम चार अन्य घटनाओं में भी शामिल है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़