रूस में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख से पार, पुतिन ने बढ़ाया लॉकडाउन

putin

रूस में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख से अधिक हुयी। रूस के बड़े हिस्से में मार्च के अंत से लॉकडाउन लागू है और लोगों को घरों पर रहने का आदेश दिया गया है। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने लॉकडाउन को 11 मई तक बढ़ा दिया है।

मास्को। रूस में कोरोना वायरस के 7,099 नए मामले सामने आने के साथ ही देश में इस बीमारी के मरीजों की संख्या एक लाख से अधिक हो गयी। रूस में इस बीमारी के कारण एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। रूस के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि 7,099 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या 106,498 हो गयी।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप के निशाने पर WHO, विश्व स्वास्थ्य संगठन को बताया चीन के हाथों की कठपुतली

संक्रमित लोगों की संख्या और अधिक हो सकती है क्योंकि हर किसी की जांच नहीं करायी जा रही है और कई मरीजों में इस रोग के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। रूस के बड़े हिस्से में मार्च के अंत से लॉकडाउन लागू है और लोगों को घरों पर रहने का आदेश दिया गया है। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने लॉकडाउन को 11 मई तक बढ़ा दिया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़