मोरक्को में इमारतें ढहने से एक की मौत, 16 घायल

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Aug 06, 2016 11:11AM
कासाब्लांका में दो इमारतें ढहने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। मोरक्को की समाचार एजेंसी एमएपी के अनुसार घायलों में से छह की हालत गंभीर है।
कासाब्लांका। कासाब्लांका में दो इमारतें ढहने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। मोरक्को की समाचार एजेंसी एमएपी के अनुसार घायलों में से छह की हालत गंभीर है। इसका अर्थ यह हुआ कि मृतक संख्या बढ़ सकती है। ये इमारतें सबाता में ढहीं।
यह स्थान उस जगह से करीब 13 किलोमीटर दूर स्थित है जहां जुलाई 2014 में कई इमारतें ढहने से 23 लोगों की मौत हो गई थी। मोरक्को की आर्थिक राजधानी कासाब्लांका के लोग इमारतों की खस्ता हालत एवं उनके रखरखाव संबंधी नियमों के अभाव को लेकर लंबे समय से शिकायतें करते रहे हैं।
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़