कोरोना महामारी के बीच पाक में शुरू हुआ पोलियो टीकाकरण अभियान, 4 महीने के लिए लग गई थी रोक

pak polio

पाकिस्तान ने कोविड-19 महामारी के बीच पोलियो टीकाकरण अभियान को बहाल किया।फरवरी में देश में संक्रमण का पहला मामला सामने आने पर अभियान को रोक दिया गया गया था। राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के अधिकारियों के मुताबिक पंजाब प्रांत में फैसलाबाद की 44 केंद्रीय परिषदों और एटोक की 14 केंद्रीय परिषदों में पोलियो रोधी अभियान शुरू किया गया।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने देश के चुनिंदा जिलों में सोमवार से पांच दिवसीय पोलियो रोधी विशेष अभियान की शुरुआत की। कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण के कारण चार महीने पहले अभियान को रोक दिया गया था। पाकिस्तान ने पांच साल से कम उम्र के 3.96 करोड़ बच्चों के टीकाकरण के लिए 17 फरवरी को राष्ट्रव्यापी पोलियो रोधी अभियान की शुरुआत की थी। फरवरी में देश में संक्रमण का पहला मामला सामने आने पर अभियान को रोक दिया गया गया था। राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के अधिकारियों के मुताबिक पंजाब प्रांत में फैसलाबाद की 44 केंद्रीय परिषदों और एटोक की 14 केंद्रीय परिषदों में पोलियो रोधी अभियान शुरू किया गया।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान पीएम इमरान खान ने लोगों से जलवायु परिवर्तन से लड़ने की अपील की

कराची के बालदिया, उत्तरी निजामाबाद और लियाकताबाद में यह अभियान चलेगा। खैबर पख्तूनख्वा में दक्षिण वजीरिस्तान जिले पर ध्यान केंद्रित रहेगा जबकि बलूचिस्तान में क्वेटा की 10 केंद्रीय परिषदों में यह अभियान चलाए जाएगा। पोलियो रोधी अभियान में शामिल टीमों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। दुनिया में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नाइजीरिया ऐसे तीन देश हैं जहां से पोलियो खत्म नहीं हुआ है। इस साल देश में पोलियो के 59 नए मामले सामने आए। पिछले साल देश में 147 मामले सामने आए थे। पिछले साल दिसंबर में प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि यह शर्म की बात है कि पाकिस्तान उन देशों में शामिल है जहां पोलियो खत्म नहीं हुआ है। वर्ष 2012 में दिसंबर में टीकाकरण दल पर हमले में करीब 70 लोगों की मौत हो गयी थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़