पाकिस्तान में हालात बेहद खराब! कराची में खाद्यान्न वितरण केंद्र पर हुई भगदड़ में 12 लोगों की मौत

stampede
Prabhasakshi

पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची स्थित एक रमजान खाद्यान्न वितरण केंद्र पर मची भगदड़ में बच्चों और महिलाओं सहित कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कराची। पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची स्थित एक रमजान खाद्यान्न वितरण केंद्र पर मची भगदड़ में बच्चों और महिलाओं सहित कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भगदड़ की घटना तब हुई, जब खाना बांटने के समय कुछ लोगों ने अनजाने में बिजली के तार पर पैर रख दिया, जिसके बाद लोग एक दूसरे को धक्का देकर भागने लगे और इस दौरान कुछ लोग नजदीकी नाले में गिर गए।

इसे भी पढ़ें: Kamada Ekadashi 2023: भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए एकादशी को करें इन मंत्रों का जाप, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बच्चों सहित 12 लोग भगदड़ में मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमीरुल्ला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘शुरुआत में बिजली के तार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हुई, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और भगदड़ मच गई।’’

इसे भी पढ़ें: Kanpur Fire | कानपुर में बहुमंजिला टावर में लगी आग, करीब 800 दुकानें जलकर खाक

उन्होंने बताया,‘‘ भीड़ की वजह से नाले की दीवार ढह गई और उसमें दो बच्चे और दो महिलाएं गिर गईं।’’ कराची की घटना के बाद पाकिस्तान में खाद्यान्न वितरण केंद्रों पर मची भगदड़ में मारे गए लोगों की संख्या कम से कम 22 हो गई है। गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पिछले सप्ताह मुफ्त खाद्यान्न वितरण की योजना शुरू की थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़