पैट्रिसिया स्कॉटलैंड ने राष्ट्रमंडल महासचिव का पदभार संभाला

[email protected] । Apr 5 2016 4:33PM

डोमिनिका गणराज्य की पैट्रिसिया स्कॉटलैंड 53 सदस्यीय राष्ट्रमंडल की महासचिव का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने भारत के कमलेश मेहता का स्थान लिया है।

लंदन। डोमिनिका गणराज्य की पैट्रिसिया स्कॉटलैंड 53 सदस्यीय राष्ट्रमंडल की महासचिव का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने भारत के कमलेश मेहता का स्थान लिया है। 60 वर्षीय पैट्रिसिया का सोमवार को लंदन स्थित राष्ट्रमंडल मुख्यालय मार्लबोरफ हाउस में स्वागत किया गया।

उन्होंने अपने पहले आधिकारिक संबोधन में कहा, ‘‘हम महिलाओं तथा लड़कियों के खिलाफ हिंसा से निपटने, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से पार पाले, व्यापार तथा बेहतर प्रशासन, स्वास्थ्य, हमारे नागरिकों की भलाई तथा मानवाधिकारों तथा युवाओं को भविष्य में अवसर उपलब्ध कराने को लेकर लोगों के साथ मिलकर काम करने जा रहे हैं और इसके मैं दृढ़ं संकल्प हूं।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़