Peru: राष्ट्रपति डीना बोलुआर्टे ने कैबिनेट से भ्रष्टाचार विरोधी शपथ लेने को कहा

 Dina Boluarte
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

पेरू की राष्ट्रपति डीना बोलुआर्टे ने देश की पहली महिला राष्ट्राध्यक्ष बनने के महज तीन दिन बाद शनिवार को नयी कैबिनेट को शपथ दिलाई और अपने हर मंत्री से भ्रष्टाचार में लिप्त न होने का संकल्प लेने को कहा। बोलुआर्टे ने ऐसे समय में अपने मंत्रियों को शपथ दिलाई, जब पेरू में कई लोग मांग कर रहे हैं कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए और देश में आम चुनाव कराए जाने चाहिए।

लीमा, 11 दिसंबर (एपी) पेरू की राष्ट्रपति डीना बोलुआर्टे ने देश की पहली महिला राष्ट्राध्यक्ष बनने के महज तीन दिन बाद शनिवार को नयी कैबिनेट को शपथ दिलाई और अपने हर मंत्री से भ्रष्टाचार में लिप्त न होने का संकल्प लेने को कहा। पेड्रो कैस्टिलो को बुधवार को देश के राष्ट्रपति पद से हटाया गया था। इसके बाद उपराष्ट्रपति के रूप में सेवाएं दे रहीं बोलुआर्टे को राष्ट्रपति नियुक्त किया गया था। उन्होंने कैबिनेट के लिए 16 मंत्रियों का चयन किया, जो राजनीतिक संकट का सामना कर रहे दक्षिण अमेरिकी देश में स्थिति को संभालने में अहम भूमिका निभाएंगे।

इसे भी पढ़ें: सऊदी-चीनी 'भाई भाई': फ्लाइ पास्ट से स्वागत, बैंगनी कॉरपेट वेलकम, जिनपिंग ने खाड़ी देश का किया मूड स्विंग, ड्रैगन ने क्यों मिडिल ईस्ट में बढ़ाई अपनी भागीदारी?

बोलुआर्टे ने ऐसे समय में अपने मंत्रियों को शपथ दिलाई, जब पेरू में कई लोग मांग कर रहे हैं कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए और देश में आम चुनाव कराए जाने चाहिए। बोलुआर्टे (60) ने शनिवार को कैबिनेट में शामिल आठ पुरुषों और आठ महिलाओं को ‘‘भ्रष्टाचार किए बिना वफादारी और ईमानदारी से’’ अपने कर्तव्यों का पालन करने की शपथ लेने को कहा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़