PM Modi In Israel Day2: पीएम के दौरे पर सबकी नजर, Netanyahu से सुदर्शन चक्र से लेकर Iron Dome समेत कई रक्षा सौदों पर होगी बात

Modi In Israel Day2
ANI
Neha Mehta । Feb 26 2026 12:33PM

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी इजराइल यात्रा के दौरान नेसेट को संबोधित करते हुए आतंकवाद पर कड़ा रुख अपनाया और दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरे में प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ रक्षा, सुरक्षा और व्यापार पर महत्वपूर्ण समझौतों की उम्मीद है, जो भारत-इजराइल संबंधों को एक नई दिशा देगा।

प्रधानमंत्री मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा के तहत कल इजराइल पहुंचे जहाँ उन्होंने इजराइली संसद ‘नेसेट’ को संबोधित किया। इजराइल में प्रधानमंत्री मोदी को इजराइल के बीच रणनीतिक संबंधों को सुदृढ़ करने में उनके असाधारण योगदान के लिए बुधवार को ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित किया गया। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को इजराइल की संसद ‘नेसेट’ में अपने ऐतिहासिक संबोधन में गाजा शांति पहल को पूरे क्षेत्र के लिए न्यायपूर्ण और स्थायी शांति का मार्ग बताया, साथ ही उन्होंने इजराइल के प्रति एकजुटता का सशक्त संदेश देते हुए कहा कि ‘‘आतंकवाद चाहे कहीं हो, यह हर जगह की शांति के लिए खतरा है’’। मोदी ने कहा कि इजराइल की तरह भारत भी आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की एक ‘‘सुसंगत और अडिग नीति अपनाता है और इसमें कोई दोहरा मापदंड नहीं है’’।

इसे भी पढ़ें: बहुत शानदार! जब भारतीय जैकेट में नजर आए Benjamin Netanyahu, पीएम मोदी ने जमकर की तारीफ

प्रधानमंत्री मोदी की इजराइल यात्रा का दूसरा दिन यद वाशेम के दर्शन से शुरू होगा, जो इजराइल का आधिकारिक होलोकॉस्ट स्मारक है। इस स्मारक की स्थापना 1953 में नाजियों द्वारा मारे गए छह मिलियन यहूदियों को श्रद्धांजलि देने के लिए की गई थी। इसके बाद वे इजराइली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

दोपहर बाद, प्रधानमंत्री मोदी और उनके इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू दोपहर लगभग 2:40 बजे प्रतिनिधिमंडल स्तर की चर्चा के लिए मिलेंगे, जिसके बाद समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान और संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी की जाएगी। शाम 4 बजे, प्रधानमंत्री मोदी इजरायल में रहने वाले भारतीय प्रवासियों से बातचीत करेंगे और फिर शाम 5:50 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi का Israel में बड़ा बयान, Gaza Peace Plan का समर्थन लेकिन Terrorism पर Zero Tolerance Policy

रिपोर्टों के अनुसार, रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर प्रमुखता से चर्चा होने की उम्मीद है, जिसमें भारत की स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली, सुदर्शन चक्र और इज़राइल की आयरन डोम तकनीक पर संभावित सहयोग शामिल है। द्विपक्षीय निवेश समझौते और चल रही मुक्त व्यापार समझौते की वार्ताओं के आधार पर आर्थिक संबंध, नवाचार, व्यापार और निवेश भी फोकस के प्रमुख क्षेत्र होंगे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़