अफगानिस्तान में पुलिस कर्मी ने साथियों पर बरसाई गोलियां, सात की मौत

policemen-showered-bullets-on-colleagues-in-afghanistan-seven-dead
[email protected] । Aug 5 2019 2:06PM

देश के दक्षिणी प्रांत कंधार में एक पुलिस कर्मी ने अपने सहकर्मियों पर गोलियां चलाईं, जिसमें सात पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। अफगान पुलिसकर्मियों या सैनिकों के अपने हथियारों का इस्तेमाल कर अफगान बलों या अंतरराष्ट्रीय सैनिकों पर हमला करने की यह ताजा घटना है।

काबुल। देश के दक्षिणी प्रांत कंधार में एक पुलिस कर्मी ने अपने सहकर्मियों पर गोलियां चलाईं, जिसमें सात पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। अफगान पुलिसकर्मियों या सैनिकों के अपने हथियारों का इस्तेमाल कर अफगान बलों या अंतरराष्ट्रीय सैनिकों पर हमला करने की यह ताजा घटना है। 

इसे भी पढ़ें: धमाकों से फिर दहला काबुल, TV बस में विस्फोट से दो लोगों की मौत

प्रांतीय प्रवक्ता जमाल नासेर बारेकजाई ने कहा कि शाह वली कोट जिले में गोलीबारी कर हमलावर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। इस बीच, तालिबान के प्रवक्ता कारी युसूफ अहमदी ने कहा कि हमलावर ने तालिबान का हाथ थाम लिया है। तालिबान ने देश में अपने हमले बढ़ा दिए हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़