95 साल की हुईं महारानी एलिजाबेथ II, ब्रिटेन के 4 PM में से तीन की उम्र उनके शासनकाल से भी कम, इतना लंबा रहा कार्यकाल

95 साल की हो चुकी महारानी का कार्यकाल इतना लंबा रहा है कि महारानी पिछले 70 सालों से ब्रिटेन के राज सिंहासन पर काबिज है। 95 साल की हो चुकी महारानी का ये शासनकाल इतना लंबा है कि उनके पिछले चार प्रधानमंत्रियों में से तीन की उम्र उनके शासनकाल से भी कम है।
दुनिया का एक ऐसा शख्स जो जब आखिरी सांस लेगा तो कई देशों की करंसी ही बदल जाएगी। उसकी मौत सदी की सबसे बड़ी घटनाओें में से एक होगी। हम बात कर रहे हैं ब्रिटेन के रायल फैमली की और उनकी महारानी एलिजाबेथ द्वतीय की जो पिछले सात दशकों से ब्रिटेन के राज सिंहासन पर काबिज हैं। 95 साल की हो चुकी महारानी का कार्यकाल इतना लंबा रहा है कि महारानी पिछले 70 सालों से ब्रिटेन के राज सिंहासन पर काबिज है। 95 साल की हो चुकी महारानी का ये शासनकाल इतना लंबा है कि उनके पिछले चार प्रधानमंत्रियों में से तीन की उम्र उनके शासनकाल से भी कम है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय 6 फरवरी को 70 वर्षों तक शासन करने वाली पहली ब्रिटिश शासक बन जाएंगी। 6 फरवरी का दिन है जब एलिजाबेथ द्वितीय ने 1952 में ग्रेट ब्रिटेन का सिंहासन संभाला। लेकिन इस सप्ताह के अंत में ऐतिहासिक तारीख को बहुत कम धूमधाम से देखा जाएगा, क्योंकि 95 वर्षीय महारानी के वर्षगांठ को चिह्नित करने वाले उत्सव 2 से 5 जून के कार्यक्रमों के साथ समाप्त होंगे। चिकित्सकों ने महारानी (95) को हाल में और आराम करने की सलाह दी थी, इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि वह किस-किस कार्यक्रम में शामिल होंगी।
इसे भी पढ़ें: महिला जासूस के जाल में फंसे ब्रिटेन के कई सांसद, चीनी एजेंट ने लगाई ब्रिटिश पार्लियामेंट में सेंध, खुफिया एजेंसी MI5 ने जारी की वॉर्निंग
ब्रिटिश शाही परिवार
21 अप्रैल, 1926 की वो तारीख जब जो ड्यूक और डपेस ऑफ वॉर्क की पहली संतान एलिजाबेथ एलेक्जेंडा नेरी का जन्म लंदन में हुआ। साल 1947 में राजकुमारी एलिजाबेथ ने लेफ्टिनेंट फिलिप माउंटबेटन से वेस्टमिंस्टर एबी में शादी की। 1948 में प्रिंस चार्ल्स का जन्म हुआ। जिसके ठीक दो साल बाद राजकुमारी एनी का जन्म हुआ। 1960 में प्रिंस एंड्रू का जन्म हुआ। 24 फरवरी 1981 को डायना और प्रिंस ऑफ वेल्स की सगाई की पुष्टि हो गई। बताया जाता है कि उस वक्त डायना की अंगूठी की कीमत लगभग 30,000 पाउंड थी जिसमें एक नीलन और 14 हीरे जड़े थे। डायना की शादी 29 जुलाई 1981 को राजकुमार चाल्स से हुई। इस शादी पूरी दुनिया में करीब 750 मिलियन लोगों ने टीवी पर लाइव देखा था। डायना और चार्ल्स का तलाक 28 अगस्त 1996 को हुआ। 31 अगस्त 1997 को डायना की एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जनवरी 2020 में ब्रिटेन के राजकुमार हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने राजपरिवार की ओर से मिली वरिष्ठता छोड़ने का ऐलान किया है। 9 अप्रैल 2021 को राजकुमार फिलिप की मृत्यु हो गई। एलिजाबेथ छह फरवरी को सात दशकों तक शासन करने वाली ब्रिटेन की पहली महारानी बन जाएंगी।
इसे भी पढ़ें: ओमीक्रोन का उप स्वरूप बीए.2मूल स्वरूप पर हो रहा हावी : ब्रिटेन का अध्ययन
ब्रिटेन में जश्न समारोह
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सिंहासन पर बैठने के 70 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ब्रिटेन में सैन्य परेड, जश्न समारोहों और प्लैटिनम जुबली के लिए नई मिठाई बनाने संबंधी एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बकिंघम पैलेस ने जानकारी दी। इस सप्ताह महारानी के सम्मान में एक अतिरिक्त दिन का सार्वजनिक अवकाश दिया जाएगा। सप्ताहांत वार्षिक सैन्य परेड के साथ दो जून से आरंभ होगा। इसके बाद तीन जून को ब्रिटेन, उसके अन्य क्षेत्रों और राष्ट्रमंडल में महारानी की सेवाओं के सम्मान में कार्यकम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान महारानी के महल में ‘प्लैटिनम पुडिंग’ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। विजेता व्यंजन को सप्ताहांत कार्यक्रमों में शामिल किया जाएगा।द बिग जुबली लंच और फोर्टनम एंड मेसन 8 साल और उससे अधिक उम्र के ब्रिटेन के निवासियों से उत्तम प्लेटिनम पुडिंग की पाक विधि के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहे हैं।’’ इससे चुने गए पांच प्रतियोगी डेम मैरी बेरी, मोनिका गैलेटी और बकिंघम पैलेस के हेड शेफ मार्क फ्लैनगन सहित एक विशेषज्ञ समिति के लिए अपनी पुडिंग तैयार करेंगे।
शाही परिवार के नियम
ब्रिटेन का शाही परिवार दुनिया का सबसे चर्चित शाही परिवार है। महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय, बेटे-बहुओं, पोते, पोतियों के अलावा रानी के करीबी रिश्तेदार इस शाही परिवार के सदस्य हैं। इस परिवार का नाम आते ही हमें उनका शाही अंदाज नजर आता है, उनकी ठाठबाट दिखती है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस शाही परिवार में कई ऐसे अजीब नियम बने हैं, जो हर किसी को मानने पड़ते हैं। ये नियम वर्षों से चले आ रहे हैं।
अगर रानी खड़ी होती हैं, तो वहां मौजूद हर शख्स के लिए खड़े होना जरूरी है। अगर आप रानी के साथ टेबल पर खाना खा रहे हैं, तो रानी के आखिरी निवाला खाने के बाद वहां मौजूद कोई भी शख्स खाना नहीं खा सकता। रानी का अभिवादन करते समय शाही परिवार के पुरुष को गर्दन झुकानी होती है। जबकि महिलाओं को थोड़ा झुककर सम्मान देना होता है।
परिवार के दो वारिस एक साथ सफर नहीं कर सकते। यानी पिता भी अपने पुत्र के साथ सफर नहीं कर सकता। यह नियम उत्तराधिकारी की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। हालांकि प्रिंस विलियम और केट ने हाल में यह नियम तोड़ते हुए अपने बच्चे के साथ सफर किया। लेकिन बाद में इस पर रोक लग गई।
95 साल की हो चुकी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय 6 फरवरी को 70 वर्षों तक शासन करने वाली पहली ब्रिटिश शासक बन जाएंगी। https://t.co/yZv6BgM4c3#QueenElizabethII #Britain #PlatinumJubilee #BritishRoyalFamily pic.twitter.com/k9wMAVXKVQ
— Prabhasakshi (@prabhasakshi) February 5, 2022
अन्य न्यूज़














