Indian Ocean के तटवर्ती देशों के लचीले भविष्य के लिए आपसी विश्वास, सम्मान की आवश्यकता: हसीना

Sheikh Hasina
प्रतिरूप फोटो
ANI

बांग्लादेश की राजधानी में दो दिवसीय हिंद महासागर सम्मेलन (आईओसी) के छठवें संस्करण का उद्घाटन करते हुए हसीना ने कहा कि हिंद महासागर न केवल बांग्लादेश के लिए, बल्कि इस क्षेत्र के सभी देशों के लिए अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण महत्व रखता है

ढाका। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शुक्रवार को कहा कि हिंद महासागर के तटवर्ती राष्ट्रों के लचीले भविष्य के लिए उनके बीच सम्मान और आपसी विश्वास की आवश्यकता है। उक्त विषय पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि उनका देश क्षेत्र में शांति के लिए अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। बांग्लादेश की राजधानी में दो दिवसीय हिंद महासागर सम्मेलन (आईओसी) के छठवें संस्करण का उद्घाटन करते हुए हसीना ने कहा कि हिंद महासागर न केवल बांग्लादेश के लिए, बल्कि इस क्षेत्र के सभी देशों के लिए अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण महत्व रखता है।

इसे भी पढ़ें: जब राष्ट्र समझौतों का उल्लंघन करते हैं, तो भरोसे को भारी नुकसान पहुंचता है : Jaishankar

उन्होंने सम्मेलन के दौरान कहा, “हम इस क्षेत्र में शांति के लिए अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उम्मीद करते हैं कि अन्य सभी देश एक लचीला भविष्य सुनिश्चित करने के लिए भी ऐसा ही करेंगे।” हिंद महासागर सम्मेलन (आईओसी) के छठवें संस्करण का आयोजन बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली स्थित विचारक संस्था (थिंक टैंक) इंडिया फाउंडेशन के साथ मिलकर किया जा रहा है। हसीना ने कहा कि एक तटीय देश होने के नाते बांग्लादेश सदियों से समुद्री गतिविधियों का केंद्र रहा है और वह कई क्षेत्रीय मंचों पर सक्रिय है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़