सऊदी अरब ने अमेरिका में पहली महिला राजदूत किया नियुक्त

saudi-arabia-recovers-ambassador-to-america-first-lady-becomes-ambassador

वह राजकुमार खालिद बिन सलमान की जगह लेंगी, जिन्हें उप रक्षा मंत्री बनाया गया है।

रियाद। सऊदी अरब ने अमेरिका में अपने राजदूत को बदल दिया है। एक शाही आदेश में शनिवार को यह जानकारी दी गई। राजकुमारी रिमा बिंत बंदार पहली महिला हैं जिन्हें सऊदी अरब ने अमेरिका में अपना राजदूत नियुक्त किया है। वह राजकुमार खालिद बिन सलमान की जगह लेंगी, जिन्हें उप रक्षा मंत्री बनाया गया है।

इसे भी पढ़े: परिवार की प्रताड़ना से सऊदी अरब छोड़कर भागी दो बहनों ने बया किया अपना दर्द

राजकुमार खालिद सऊदी अरब के युवराज (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान के छोटे भाई हैं। मोहम्मद बिन सलमान सऊदी अरब के वास्तविक शासक और रक्षा मंत्री भी हैं। यह फेरबदल बीते साल अक्टूबर में इस्तांबुल में सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के बाद किया गया है, इसलिये इसे काफी अहम माना जा रहा है। खशोगी की हत्या के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़