श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के सात मछुआरों को किया गिरफ्तार

श्रीलंकाई नौसेना ने नेदुनतीवू तट पर तमिलनाडु के सात मछुआरों को उनके समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया। मछुआरों ने दावा किया कि उन्होंने तेज हवाएं चलने और ऊंची लहरें उठने के कारण अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार की थी।
रामेश्वरम। श्रीलंकाई नौसेना ने नेदुनतीवू तट पर तमिलनाडु के सात मछुआरों को उनके समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया। मछुआरों ने दावा किया कि उन्होंने तेज हवाएं चलने और ऊंची लहरें उठने के कारण अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार की थी।
इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन से अवैध खतरनाक कचरा भारत और दुबई में उतारा गया: श्रीलंका
मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, श्रीलंकाई नौसैनिकों ने आरोप लगाया कि वे उनके क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए घुसे इसलिए उन्होंने उनकी नौका जब्त कर ली और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
अन्य न्यूज़
















