थाईलैंड में राजा भूमिबोल को अंतिम विदाई देने के लिए जुटे लोग

Thailand bids King Bhumibol Abdulyadej final farewell look at turbulent reign of world richest monarch

थाईलैंड में सात दशक तक शासन करने वाले राजा भूमिबोल अदुल्यादेज को अंतिम विदाई देने के लिए काले कपड़े पहने हुए शोक संतप्त लोग बैंकॉक के ऐतिहासिक क्वार्टर पर जुटे।

बैंकॉक। (एएफपी) थाईलैंड में सात दशक तक शासन करने वाले राजा भूमिबोल अदुल्यादेज को अंतिम विदाई देने के लिए काले कपड़े पहने हुए शोक संतप्त लोग बैंकॉक के ऐतिहासिक क्वार्टर पर जुटे। राजा भूमिबोल का निधन गत वर्ष हुआ था और वहां एक साल का शोक मनाया गया।

भूमिबोल के बेटे और उनके उत्तराधिकारी राजा महा वजीरालोंगकोर्न भव्य स्वर्ण पवेलियन में रात 10 बजे चिता को मुखाग्नि देंगे। अंत्येष्टि में थाईलैंड की सत्ता की नामी गिरामी हस्तियां, शाही लोग, जनरल और प्रतिष्ठानों के जाने माने लोग शामिल होंगे। साथ ही कई विदेशी गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे। नौ करोड़ डॉलर की भव्य अंत्येष्टि में जनता को अपने राजा को भावुक विदाई देने का मौका दिया जाएगा।

भूमिबोल वर्ष 1950 में थाईलैंड के राजा बने और गत वर्ष अक्तूबर में 88 वर्ष की उम्र में निधन के पहले तक उन्होंने दशकों तक देश पर शासन किया। अंत्येष्टि से पहले शोकाकुल जुलूस, रंगबिरंगी झांकी निकाली जाएगी और बौद्ध रीति रिवाजों से चक्री राजवंश के राजा को सम्मान दिया जाएगा। अंत्येष्टि के बाद नए राजा को ताज पहनाया जाएगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़