ईरान में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दंपति को मौत की सजा

iran

ईरान में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दंपति को मौत की सजा सुनाई है।अधिकारियों ने दंपति के पास से लगभग 300 किलोग्राम सोना भी जब्त किया और कहा कि उन्होंने देश के शीर्ष वाहन निर्माता साईपा से 6,700 कारें खरीदी हैं।

तेहरान। ईरान की एक विशेष भ्रष्टाचार निरोधी अदालत ने एक दंपति को मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य आरोपों में दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई है।  न्यायपालिका के प्रवक्ता गुलमोहसिन इस्माईली ने मंगलवार को बताया कि दंपति नजवा लेशीदाई और उनके पति वाहिद बेहजादी को मुद्रा की तस्करी करने और 20 करोड़ डॉलर का घोटाला करने का दोषी पाया गया है।

इसे भी पढ़ें: चीन के वुहान शहर में एक बार फिर 1.1 करोड़ लोगों का होगा COVID-19 टेस्ट

अधिकारियों ने दंपति के पास से लगभग 300 किलोग्राम सोना भी जब्त किया और कहा कि उन्होंने देश के शीर्ष वाहन निर्माता साईपा से 6,700 कारें खरीदी हैं। साइपा से जुड़े आरोपों के सिलसिले में अदालत ने दो मंत्रियों फरीदून अहमदी और मोहम्मद अजीजी को पांच साल जेल की सजा के साथ ही साईपा के पूर्व सीईओ मेहदी जमाली को सात साल जेल की सजा सुनाई। दोनों मंत्री ईरान के जंजान शहर का प्रतिनिधित्व करते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़