कजाकिस्तान के राष्ट्रपति पद पर आसीन हुए कासिम-जोमार्ट टोकायेव

tokayev-sworn-in-as-2nd-president-of-kazakhistan

सोवियत काल से शासन करने के बाद 78 वर्षीय नूरसुल्तान नज़रबायेव ने मार्च में पद छोड़ दिया था। राजधानी नूर-सुल्तान में शपथ ग्रहण के लिये आयोजित कार्यक्रम के दौरान, 66 वर्षीय टोकायेव ने शपथ ली की कि ‘‘राय अनेक, राष्ट्र एक’’ उनके राष्ट्रपति पद का नारा होगा।सरकारी चैनल पर प्रसारित एक समारोह में उन्हें देश के ध्वज को चूमते हुए दिखाया गया।

नूर-सुल्तान। कजाकिस्तान के लंबे समय तक शासक रहे नूरसुल्तान नज़रबायेव के चुने गए उत्तराधिकारी के रूप में कासिम-जोमार्ट टोकायेव बुधवार को राष्ट्रपति के पद पर आसीन हो गये। चुनाव में पुलिस की कार्रवाई के साथ ही काफी धांधली के आरोप लगे थे। विदेशी निगरानी संस्थाओं ने चुनाव में अनियमितताओं को लेकर इसकी आलोचना की थी।

इसे भी पढ़ें: ‘वॉशिंगटन मॉन्यूमेंट’ में बनेगा नया रिकॉर्ड, 2500 से अधिक लोग मनाएंगे ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’

टोकायेव देश के दूसरे निर्वाचित राष्ट्रपति बने। सोवियत काल से शासन करने के बाद 78 वर्षीय नूरसुल्तान नज़रबायेव ने मार्च में पद छोड़ दिया था। राजधानी नूर-सुल्तान में शपथ ग्रहण के लिये आयोजित कार्यक्रम के दौरान, 66 वर्षीय टोकायेव ने शपथ ली की कि ‘‘राय अनेक, राष्ट्र एक’’ उनके राष्ट्रपति पद का नारा होगा।सरकारी चैनल पर प्रसारित एक समारोह में उन्हें देश के ध्वज को चूमते हुए दिखाया गया।

इसे भी पढ़ें: PIA की उड़ान की यात्री ने शौचालय समझकर आपातकालीन निकास द्वार खोला

समारोह के दौरान कज़ाख और रूसी दोनों भाषाओं में संबोधित करते हुए टोकायेव ने कहा कि रविवार को हुये चुनावों के जो परिणाम आये, उसमें उन्होंने 70 प्रतिशत से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। इससे पता चलता है कि लोगों ने एल्बासी की रणनीति का समर्थन किया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़