जापान के उत्तरपूर्वी इलाके में तूफान और बारिश से यातायात ठप्प

[email protected] । Aug 17 2016 10:47AM

जापान के उत्तर पूर्वी तटीय क्षेत्र में आज उष्ण कटिबंधीय तूफान के कारण मूसलाधार बारिश हुयी जिसके बाद उड़ानों और रेल यातायात को रोक दिया गया।

तोक्यो। जापान के उत्तर पूर्वी तटीय क्षेत्र में आज उष्ण कटिबंधीय तूफान के कारण मूसलाधार बारिश हुयी जिसके बाद उड़ानों और रेल यातायात को रोक दिया गया। तेज बारिश के कारण मौसम अधिकारियों ने भूस्खलन होने और बाढ़ की चेतावनी जारी की है। जापान की मौसम एजेंसी ने बताया कि उष्ण कटिबंधीय तूफान चांथू के कारण हवाओं की रफ्तार करीब 126 किमी प्रति घंटा रही। यह तूफान जापान के प्रशांत महासागरीय तट से होता हुआ उत्तर पूर्वी इलाके में पहुंचा, जिससे क्षेत्र में तेज हवायें चलीं और जोरदार बारिश हुयी।

मौसम एजेंसी ने एक विज्ञप्ति में बताया, ‘‘लगातार जोरदार बारिश से उत्तर पूर्वी क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा है।’’ तोक्यो के बिजली विभाग ने बताया कि भीषण तूफान से हुये नुकसान के कारण तोक्यो के उत्तर पूर्वी इबाराकी क्षेत्र में करीब 800 घरों की बिजली गुल हो गई। चेतावनी के बाद उत्तरी क्षेत्र में बुलेट ट्रेनों समेत सभी रेल यातायात सेवायें रोक दी गयी हैं। इसके साथ ही जापान एयरलाइन ने उत्तरी हिस्से की 14 घरेलू उड़ानें रद्द कर दी हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़