ट्रंप ने अब इजरायल पर फाड़ा बिल, मांगा युद्ध का खर्चा

अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में झटके के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने इसराइल के प्रति आक्रामक रुख अपनाया है। उन्होंने ईरान से टकराव में हुए अमेरिकी नुकसान की भरपाई इसराइल से कराने की चेतावनी दी है। वहीं, पिछले हमलों के बावजूद ईरान के पास समृद्ध यूरेनियम छिपे होने की आशंका से क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।
इसराइल के लिए मानो बुरा वक्त शुरू हो चुका है। एक ओर प्रधानमंत्री नेतन्याहू की हार और दूसरी ओर ट्रंप का मिड टर्म में हारने के बाद इसराइल पर दोष मढ़ना शुरू करना। यही नहीं बल्कि ट्रंप के रवैया से ऐसा लगने लगा है जैसे वे इसराइल से इसके लिए जुर्माना भी वसूल करना चाहते हैं। अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के हालिया नतीजों में रिपब्लिकन पार्टी को मिले करारे झटके के बाद वाशिंगटन की पूरी राजनीति बदल चुकी है। लेकिन इस हार की सबसे बड़ी कीमत अब अमेरिका के सबसे करीबी सहयोगी यानी इसराइल को चुकानी पड़ सकती है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीबीएस न्यूज़ के चर्चित कार्यक्रम 60 मिनट्स में दिए एक विस्फोटक इंटरव्यू में इसराइल और मिडिल ईस्ट के देशों को लेकर ऐसा आक्रामक रुख अपनाया जिसने तेल अविव के सुरक्षा हलकों में खलबली पैदा कर दी। ट्रंप ने साफ-साफ शब्दों में कह दिया ईरान के साथ हुए इस पूरे सैन्य टकराव में अमेरिका को जो भारी आर्थिक और रणनीतिक नुकसान उठाना पड़ा उसकी पाईपाई की भरपाई उन देशों को करनी होगी जिन्हें वाशिंगटन से सैन्य सुरक्षा मिली है और इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम है इसराइल का।
इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने इसराइल के प्रति किसी भी तरह की संवेदना दिखाने की बजाय अपनी पिछली मदद का खुलकर एहसान जताया। डोनाल्ड ट्रंप ने इसरा नेतृत्व को चेतावनी देते हुए यहां तक कह दिया डोनाल्ड ट्रंप के बिना इजराइल का वजूद ही खत्म हो जाता। अगर अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सीना तानकर इसराइल की रक्षा ना की होती तो इसराइल के लिए इस युद्ध में खुद को बचाना नामुमकिन था। ट्रंप इतने पर ही नहीं रुके। इससे महज दो दिन पहले भी उन्होंने दांव ठोकते हुए कहा था कि अगर वाशिंगटन ने ईरान को परमाणु हथियार बनाने से ना रोका होता तो आज सिर्फ इसराइल ही नहीं बल्कि पूरा का पूरा खाड़ी ही दुनिया के नक्शे से मिट चुका होता। ट्रंप का यह तीखा तेवर साफ संकेत देता है कि अमेरिका में संसद के दोनों सदनों में बहुमत गवाने के बाद अब वह इजराइल को मिलने वाली अरबों डॉलर की सैन्य मदद को लेकर बहुत कड़ा फैसला लेने वाले हैं। उधर खाड़ी की बारूदी बिसात में ईरान का मुद्दा एक बार फिर सबसे खौफनाक मोड़ पर है। पेंटागन और खुफिया सूत्रों से जुड़ी रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि अमेरिका एक बार फिर से ईरान के गुप्त परमाणु ठिकानों पर बड़े हमलों का विचार बना रहा है। अगर इतिहास के पन्नों को पलटें तो अमेरिकी वायुसेना ने जून 2025 में ईरान के प्रमुख परमाणु बुनियादी ढांचों पर भयंकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इसके बाद 2026 में एक बार फिर से ईरान की एटमीसाइट्स को निशाना बनाया गया। जिससे तेहरान की यूरेनियम संवर्धन क्षमता को भारी नुकसान हुआ।
इसे भी पढ़ें: NSA Ajit Doval को अमेरिकी कोर्ट के समन को भारत ने बताया दुर्भावनापूर्ण साजिश, China के Anti-India Propaganda को भी दिया करारा जवाब
अमेरिकी कांग्रेस की एक ताजा रिपोर्ट बताती है कि इन ताबड़तोड़ हमलों के बाद ईरान के परमाणु बम बनाने की राह लगभग रुक चुकी है। लेकिन इस आधिकारिक रिपोर्ट के बावजूद वाशिंगटन और तेल अवीब की नींदें उड़ी हुई हैं। पेंटगन की खुफिया रिपोर्टों में आशंका जताई गई कि अमेरिकी बमबारी के बावजूद ईरान के पास अब भी 200 किलोग्राम से ज्यादा अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम सुरक्षित बचा हो सकता है। दावा है कि तेहरान ने इस घातक परमाणु सामग्री को किसी गुप्त अंडरग्राउंड सैन्य सुरंग और पहाड़ों के नीचे सुरक्षित छिपा कर रखा है। हालांकि ईरान के विदेश मंत्रालय और तेहरान के अधिकारियों ने इन तमाम दावों को सिर से खारिज किया। तेहरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम केवल ऊर्जा, चिकित्सा और विकास कार्यों के लिए है और वह परमाणु हथियार नहीं बना रहा। इसे भी पढ़ें: Iran पर फिर हमले चाहते हैं Netanyahu, हर रोज ट्रंप को मिला रहे थे फोन
अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों का हवाला देकर ईरान का कहना है कि उसने साल 2003 में ही अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को रोक दिया और उसके बाद से ऐसा कोई सैन्य ढांचा तैयार तक नहीं किया गया। इसी कूटनीतिक तनाव के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने क़तर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अलथानी के साथ एक हाई प्रोफाइल बैठक की। बैठक के तुरंत बाद मीडिया से बातचीत करते हुए ट्रंप ने बड़ा दावा किया कि ईरान सैन्य दृष्टि से अब लगभग खत्म हो चुका है। उसकी आक्रामक क्षमताएं ढह चुकी हैं और हम फिलहाल क्षेत्र में यथास्थिति बनाए हुए हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान का शीर्ष सैन्य और रणनीतिक नेतृत्व लगभग खत्म कर दिया गया है। लेकिन अमेरिका अब एक ऐसे दीर्घकालिक और अस्थाई समाधान की तलाश में है जिससे ईरान के परमाणु कार्यक्रम को हमेशा हमेशा के लिए पंगू बनाया जा सके। एक तरफ इसराइल में बेंजामिन नेतन्या के 19 साल लंबे राज का खात्मा और नई सरकार का गठन तो दूसरी तरफ वाशिंगटन में हार से बौखलाए ट्रंप का इसराइल से सुरक्षा का हर्जाना वसूलने का अल्टीमेटम।
अन्य न्यूज़














