Nepal में नकली सोने के आभूषण के जरिये व्यापारी को ठगने के आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार

gold jewelery
ANI

घटना के तुरंत बाद उन्हें एक वाहन से भारत की ओर जाते समय लेखनाथ नगर पालिका से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन लाख 90 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं।

नेपाल में दो भारतीयों को नकली सोने के जरिये लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी 71 वर्षीय प्रभा देवी और 42 वर्षीय रामनारायण सुलेंगी को बुधवार को एक स्थानीय व्यापारी से 4,00,000 रुपये लेकर उसे नकली सोने का हार देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

घटना के तुरंत बाद उन्हें एक वाहन से भारत की ओर जाते समय लेखनाथ नगर पालिका से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन लाख 90 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़