ब्रिक्स से जाते हुए UAE के Prince ने ड्राइवर के साथ क्या किया! एयरपोर्ट पर हुई चौंकाने वाली घटना

काली गाड़ी शेख खालिद को एयरपोर्ट लेकर पहुंची। शेख खालिद उन्हें सी ऑफ करने आए भारतीय अधिकारियों से मिले और फिर अचानक मुड़ गए। भारतीय अधिकारियों से हाथ मिलाने के बाद शेख खालिद अचानक कहीं चल दिए। वहां मौजूद सभी लोग हैरान थे। मगर शेख खालिद उन्हें एयरपोर्ट लाने वाली गाड़ी के ड्राइवर के पास पहुंच गए। गाड़ी के ड्राइवर भी बाहर खड़े थे।
भारत में हुआ 18वां ब्रिक्स सम्मेलन अब खत्म हो गया है। ज्यादातर नेता वापस अपने देश लौट गए हैं। लेकिन इसी दौरान एयरपोर्ट पर एक चौंकाने वाली घटना हुई। ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने आए अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद भी संयुक्त अरब अमीरात वापस लौट रहे थे। काली गाड़ी शेख खालिद को एयरपोर्ट लेकर पहुंची। शेख खालिद उन्हें सी ऑफ करने आए भारतीय अधिकारियों से मिले और फिर अचानक मुड़ गए। भारतीय अधिकारियों से हाथ मिलाने के बाद शेख खालिद अचानक कहीं चल दिए। वहां मौजूद सभी लोग हैरान थे। मगर शेख खालिद उन्हें एयरपोर्ट लाने वाली गाड़ी के ड्राइवर के पास पहुंच गए। गाड़ी के ड्राइवर भी बाहर खड़े थे।
इसे भी पढ़ें: Maharashtra: Devendra Fadnavis से मिले Prince Rahim Aga Khan, विकास परियोजनाओं में सहयोग पर बनी सहमति
शेख खालिद उनके पास पहुंचे और थैंक यू कहा। गाड़ी के ड्राइवर से हाथ मिलाया। बाद में उनके कंधे पर हाथ भी रखा। यह शानदार तस्वीर कैमरे में कैद हो गई। यह धमाकेदार वीडियो हम आपको आगे दिखाएंगे। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद सभी लोग काफी खुश दिखे। क्राउन प्रिंस शेख खालिद के लिए यह सिर्फ एक ड्राइवर नहीं थे बल्कि उनकी सिक्योरिटी का हिस्सा थे। शेख खालिद ने ड्राइवर को उतना ही सम्मान दिया जितना अधिकारियों को दिया गया। इस तस्वीर की चर्चा अब खाड़ी देशों में भी हो रही है। गल्फ न्यूज़ ने लिखा कि हर मायने में यह एक लीडर हैं। शेख खालिद के विदाई का अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। वैसे आपको बता दें कि इस वक्त शेख खालिद और खासतौर पर संयुक्त अरब अमीरात भारत को लेकर बहुत खुश है। भारत की दोस्ती के चलते आज संयुक्त अरब अमीरात बेहद सुरक्षित भी है।
इसे भी पढ़ें: Is it OK? असहज दिखे थें जिनपिंग, मोदी ने रोका भाषण, वीडियो वायरल
सऊदी अरब ने तो पाकिस्तान का हाथ थामा था। लेकिन आज सऊदी अरब की हालत बेहद बुरी है। मगर संयुक्त अरब अमीरात ने भारत को गले लगाया था। भारत ने तो ईरान और संयुक्त अरब अमीरात के बीच बातचीत तक करवा दी। भारत चट्टान की तरह संयुक्त अरब अमीरात के साथ खड़ा है। आपको बता दें कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात के संबंध वर्तमान में अपने इतिहास के सबसे मजबूत और सुनहरे दौर में है। दोनों देशों के बीच यह साझेदारी अब केवल तेल की खरीद और बिक्री या सामान के व्यापार तक सीमित नहीं है बल्कि अब यह एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी का रूप ले चुकी है।
अन्य न्यूज़













