मोदी के सामने अचानक क्या चिल्लाया ये शख्स, क्यों हंसने लगे हजारों लोग !

Modi
Social Media
अभिनय आकाश । May 18 2026 12:52PM

दरअसल बंगाल में बीजेपी सरकार बनते ही नीदरलैंड्स में बैठे इस शख्स ने पीएम मोदी का नाम लेकर एक गजब का नारा लगा दिया। इस शख्स ने कहा कि बच्चा मांगे मां की गोदी, बंगाल मांगे नरेंद्र मोदी। इस दौरान पीएम मोदी चुप हो जाते हैं और मुस्कुराने लगते हैं. ये देख वहां मौजूद लोग भी खुशी से झूम उठते हैं और सीटियां बजाने लगते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीदरलैंड्स में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच पीएम मोदी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों का जिक्र कर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि इस बार असम, केरल, तमिलनाडु, पुुडुचेरी और बंगाल में चुनाव हुए। पीएम मोदी ने जैसे ही बंगाल का नाम लिया तो वहां बैठे लोगों ने जोश में शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद पीएम मोदी ने वहां लोगों से पूछ लिया कि क्या यहां भी बंगाल की झाल मुड़ी पहुंच गई है यह सुनते ही वहां मौजूद लोगों को और जोश चढ़ गया इसी बीच एक शख्स ने अचानक चिल्लाकर कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर पीएम मोदी बोलते बोलते चुप हो गए पीएम मोदी हंसने लगे। वहां बैठा एक-एक शख्स हंसने लगा।

इसे भी पढ़ें: गजब की है ईरान की टाइमिंग, PM मोदी के UAE से निकलते ही न्यूक्लियर प्लांट पर दाग दिया घातक ड्रोन

दरअसल बंगाल में बीजेपी सरकार बनते ही नीदरलैंड्स में बैठे इस शख्स ने पीएम मोदी का नाम लेकर एक गजब का नारा लगा दिया। इस शख्स ने कहा कि बच्चा मांगे मां की गोदी, बंगाल मांगे नरेंद्र मोदी। इस दौरान पीएम मोदी चुप हो जाते हैं और मुस्कुराने लगते हैं. ये देख वहां मौजूद लोग भी खुशी से झूम उठते हैं और सीटियां बजाने लगते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़