सुरक्षा परिषद के साथ बैठक में बोले पुतिन, यूक्रेन में नहीं करेंगे कब्जा, परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे

vladimir putin
प्रतिरूप फोटो

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को देश की सुरक्षा परिषद के साथ एक बैठक की। इस बैठक में व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर आरोप लगाया कि वह अपने नागरिकों को ढाल बना रहा है। उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे।

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को देश की सुरक्षा परिषद के साथ एक बैठक की। इस बैठक में व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि हम यूक्रेन पर कब्जा नहीं करेंगे। इसके साथ ही व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर आरोप लगाया कि वह अपने नागरिकों को ढाल बना रहा है। उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे। 

इसे भी पढ़ें: क्या यूक्रेन में होगा तख्तापलट ! व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेनी सेना से बोले- मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकें 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन भारी भरकम हथियारों का प्रयोग कर रहा है और नागरिकों को ढाल बना रहा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के नाजी आतंकियों जैसा बर्ताव कर रहे हैं। इस बैठक में उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हम यूक्रेन को परमाणु हथियार बनाने नहीं देंगे।

क्या यूक्रेन में होगा तख्तापलट ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेनी सेना से देश के नेतृत्व को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इसके साथ ही रूस ने यूक्रेन की सत्ता को आतंकवादी, नशीले पदार्थों और नव-नाजियों का एक गिरोह के रूप में वर्णित भी किया है। 

इसे भी पढ़ें: बंदूक के दम पर अफगानिस्तान पर कब्जा करने वाले तालिबान ने रूस को दी ये सलाह 

बातचीत के लिए तैयार है रूस

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आह्वान पर यूक्रेन की सेना के सकारात्मक प्रतिक्रिया देने, प्रतिरोध खत्म करने और हथियार डालने के बाद मास्को यूक्रेन के साथ किसी भी क्षण बातचीत करने के लिए तैयार है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रूस के सैन्य अभियान का उद्देश्य यूक्रेन का विसैन्यीकरण और नाजी विचारधारा से मुक्त कराना है और कोई भी उस पर कब्जा नहीं करने वाला है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़