शनि देव को करना है प्रसन्न? Haircut करवाते समय अपनाएं यह ज्योतिषीय उपाय, Life होगी बेहतर

Astrology tips
AI Image

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बालों का संबंध शनि देव से है, इसलिए गलत समय पर बाल कटवाने से शनि कमजोर हो सकता है। शनि के प्रभाव को मजबूत करने और नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए बाल कटवाने से पहले बालों में कच्चा दूध लगाने का उपाय बताया गया है।

क्या आप जानते हैं कि हमारे बालों का संबंध न्याय देवता शनि देव जुड़ा है? ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शरीर का हर अंग ग्रहों से जुड़ा होता है। खासतौर पर सीधा संबंध हमारे जीवन पर पड़ता है। हमारे शरीर बाल और नाखून का संबंध सीधे तौर पर शनि देव से माना जाता है। ज्योतिष के मुताबिक,शनि देव को कर्मफल दाता कहा जाता है, जो कि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। वहीं, अच्छे कर्म करने वालों को सुख देते हैं और बुरे काम करने वालों को सजा देते हैं। 

अक्सर गलत समय पर बाल कटवाने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे शनि भी कमजोर हो सकता है। इसलिए आप एक काम करके शनि के प्रभाव को मजबूत कर सकते हैं। 

बाल का शनि से कैसे होता है संबंध?

असल में हमारे बालों का सीधा कारक शनि होता है। कहा भी जाता है कि शनिवार के दिन बाल नहीं कटवाने नहीं चाहिए। ऐसा करने पर शनि की बाधा बढ़ जाती है।  शनिदेव को संयम अधिक प्रिय है। इसलिए अपने बालों का त्याग करना अच्छा भी नहीं माना जाता है। अगर आप सही समय का चयन करके इस प्रक्रिया को कर सकते हैं, जिससे आपके जीवन में किसी भी तरह बाधा नहीं आएगी।

बाल कटवाने से पहले जरूर करें ये एक काम

किसी भी सैलून पर बाल कटवाने जाएं, तो सबसे पहले घर से निकलने से पहले थोड़ा कच्चा दूध अपने बालों में लगा लें। जिसके बाद अपने बालों को कटवाएं। कच्चा दूध मस्तिष्क को शांत रखने में मदद करता है और नकारात्मक ऊर्जा को कम करता है। वैसे यह उपाय बालों के कटवाने से पहले करना चाहिए, ऐसा करने से शनिदेव आपसे नाराज न हों और आप बाल भी अच्छे से कटवा सकते हैं।

बाल कटवाने से पहले इन बातों का ध्यान रखें

- शनिवार के दिन भूलकर भी बालों को न कटवाएं। ऐसा करने से आयु की कमी होती है।

 - एकादशी, पूर्णिमा और अमावस्या के दिन बालों को न कटवाएं। वरना आपका ध्यान भटक सकता है।

 - जब बाल कटवाने जाएं, तो पहले आप ऊपर बताए उपाय को जरुर करें। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़