गोपाष्टमी पर गौ माता की परिक्रमा से दूर होगा तनाव, मिलेगा 33 कोटि देवताओं का आशीर्वाद

Gopashtami
AI-Generated

कार्तिक शुक्ल अष्टमी को गोपाष्टमी का पावन पर्व गौ पूजन के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन गौ माता की सात या ग्यारह परिक्रमा करने और चारा खिलाने से तैंतीस कोटि देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। विधिवत पूजन व परिक्रमा करने से साधक को मानसिक तनाव से मुक्ति और तीर्थों समान पुण्य प्राप्त होता है।

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। सनातन धर्म में गोपाष्टमी का विशेष आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन से भगवान श्रीकृष्ण और बलराम ने पहली बार गायों को चराना शुरु किया था। इसलिए इस दिन को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।

इस खास मौके पर गौ माता की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इसके साथ ही परिक्रमा करना और चारा खिलाना भी काफी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गौ पूजन करने से साधक को 33 कोटि देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और उनकी परिक्रमा करने से सभी तीर्थों के दर्शन के समान पुण्य फल प्राप्त होता है।

लेकिन, आपको ये शुभ फल तभी प्राप्त होंगे, जब पूजन नियमों के अनुसार किए जाए। माना जाता है कि गोपाष्टमी के दिन गौ पूजन के दौरान नियमों का पालन न करने से पूजा सफल नहीं होती है। आइए आपको इस लेख में बताते हैं गोपाष्टमी के दिन गौ माता की कितनी परिक्रमा करनी जरुरी है।

गोपाष्टमी 2026 डेट और टाइम

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत - 17 नवंबर को सुबह 04 बजकर 19 मिनट से
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का समापन - 18 नवंबर को सुबह 06 बजकर 04 मिनट तक

इस साल गोपाष्टमी का पर्व 17 नवंबर यानी आज मनाया जा रहा है।

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04 बजकर 59 मिनट से 05 बजकर 52 मिनट तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 36 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 05 बजकर 27 मिनट से 05 बजकर 53 मिनट तक
अमृत काल: शाम 05 बजकर 11 मिनट से 06 बजकर 56 मिनट तक

गोपाष्टमी पर गौ माता की कितनी परिक्रमा करना जरुरी है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर गौ पूजन करने के बाद गौ माता की 7 या 11 परिक्रमा करना शुभ होता है। परिक्रमा करते समय आपका मुख पूर्व व उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए।

गौ माता की परिक्रमा करने के लाभ

धार्मिक मान्यता के अनुसार, गोपाष्टमी के दिन गौ माता की परिक्रमा करने से साधक को चिंता और मानसिक तनाव की समस्या से छुटकारा मिलता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

मान्यता के अनुसार, गौ माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। कहा जाता है कि गौ माता की परिक्रमा करने से साधक को 33 कोटि देवी-देवताओं का आशीर्वाद और पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है। परिक्रमा करने के बाद गौ माता को चारा और गुड़ जरुर खिलाएं और रिश्तों में मधुरता बनीं रहेगी और संतान सुख की प्राप्ति होगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़