Sabarimala Pilgrims के लिए Cochin Airport पर खुला विशेष सुविधा केंद्र

केरल के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने कोच्चि हवाई अड्डे पर शबरिमला जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एक विशेष सुविधा केंद्र की शुरुआत की है। पांच हजार वर्ग फुट में बना यह केंद्र चौबीसों घंटे संचालित होगा, जहां प्रसादम काउंटर और बस टिकट बुकिंग जैसी सेवाएं मिलेंगी।
केरलम के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने शबरिमला जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंगलवार को यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विशेष सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया। शबरिमला में दो महीने तक होने वाली मंडल-मकरविलक्कु तीर्थयात्रा शुरू होने के बाद मुख्यमंत्री ने ढोल-नगाड़ों और तुरही की धुन के बीच इस केंद्र का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने उद्घाटन समारोह में कहा कि देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों से शबरिमला आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हवाई अड्डे पर एक अस्थायी विश्राम केंद्र (एडथावलम) तैयार किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस केंद्र में देवस्वम हेल्प डेस्क, प्रसादम कूपन काउंटर, प्रीपेड टैक्सी बुकिंग सुविधा, शाकाहारी भोजन केंद्र, विश्राम स्थल और उड़ानों की वास्तविक समय की जानकारी देने वाली डिस्प्ले प्रणाली सहित कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा, ‘‘कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (सीआईएएल) इस केंद्र में और सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विचार करेगा।’’ पांच हजार वर्ग फुट में फैला यह केंद्र घरेलू आगमन टर्मिनल के पास पुलिस सहायता चौकी के बगल में स्थित है। यह चौबीसों घंटे खुला रहेगा।
केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस सेवाएं हवाई अड्डे से आने-जाने के लिए उपलब्ध हैं। इसके लिए तीर्थयात्री सुविधा केंद्र में टिकट बुकिंग काउंटर भी बनाया गया है।
अन्य न्यूज़














