Sawan 2026: सावन में जन्मे लोगों का जिद्दी स्वभाव है Lord Shiva का प्रभाव, जानिए क्या कहता है Skanda Purana

जिन लोगों का सावन महीने में जन्म होता है, वह स्वभाव से जिद्दी होते हैं। जिद्दी से ज्यादा यह लोग दृढ़ संकल्प वाले होते हैं। यह एक बार जो ठान लेते हैं, वह पूरा करके ही दम लेते हैं।
हिंदू धर्म में सावन का महीना बेहद पावन और पवित्र माना जाता है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। ऐसे में इस महीने जन्मे लोगों में भगवान शिव के स्वभाव का प्रभाव होता है। स्कंद पुराण के 'माहेश्वर खंड' और इसके तहत आने वाले 'केदार खंड' और 'श्रावण माहात्म्य' के अध्यायों में भगवान शिव और मां पार्वती की कृपा और भक्तों में पाए जाने वाले लक्षणों का उल्लेख मिलता है।
पुराण में इस बात का उल्लेख मिलता है कि जिन लोगों का सावन महीने में जन्म होता है, वह स्वभाव से जिद्दी होते हैं। जिद्दी से ज्यादा यह लोग दृढ़ संकल्प वाले होते हैं। यह एक बार जो ठान लेते हैं, वह पूरा करके ही दम लेते हैं। इसलिए कई बार इनके स्वभाव में जिद्दीपन भी झलकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको सावन में जन्मे लोगों के स्वभाव और विशेषता के बारे में बताने जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: Career और Job में आ रही बाधाओं को दूर करेगा यह Ganesh Strotam, जानें पूजा की सही विधि और लाभ
भगवान शिव का प्रभाव
सावन में जन्मे लोगों में भगवान शिव की ऊर्जा जुड़ी होती है। यह लोग शांत लेकिन गंभीर स्वभाव के होते हैं। इन लोगों का गुण होता है कि यह लोग जो बोलते हैं वहीं करते भी हैं।
आत्मविश्वास से भरपूर
सावन के महीने में जन्मे लोग आत्मविश्वास से भरे होते हैं। इन लोगों को अपने लक्ष्यों को पूरा करना बहुत अच्छे से आता है। वहीं अच्छी बात यह है कि यह लोग कभी भ्रमित नहीं होते हैं। कई बार लोग इनके काम करने के तरीके को देखकर इनको अहंकारी भी कहते हैं। लेकिन यह सच नहीं होता है।
इमोशनल होते हैं ऐसे लोग
सावन के महीने में जन्मे लोग स्वभाव से काफी ज्यादा इमोशनल होते हैं। इनके लिए रिश्ते बेहद जरूरी होते हैं और किसी भी भौतिक सुख से ज्यादा यह जातक अपने रिश्तों को महत्व देते हैं। संवेदनशील होने की वजह से कई बार लोग इनका गलत फायदा भी उठा लेते हैं।
सावन में जन्मे लोग जिद्दी नहीं बल्कि अपनी जुबान के पक्के होते हैं। यह लोग एक बार जो सोच लेते हैं, उसको पूरा करने की जिद पकड़ लेते हैं।
अन्य न्यूज़













