Rahu Dosh: बढ़ रहा है Mental Stress और Confusion? इन अचूक उपायों से करें राहु को शांत

Rahu Negative Effects
AI Image

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जीवन में अचानक बढ़ रही परेशानियां और मानसिक तनाव अशुभ राहु का संकेत हो सकता है। कार्यों में रुकावट और भ्रम की स्थिति जैसे लक्षणों से राहु के प्रभाव को पहचानकर ज्योतिषीय उपायों पर विचार करना आवश्यक है।

ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया ग्रह माना जाता है। इसका प्रभाव अक्सर अप्रत्यशित और गहरा माना जाता है। वैदिक ज्योतिष में माना गया है कि जब राहु अशुभ स्थिति में होता है, तो इसकी दशा एक्टिव हो जाती है। जिससे व्यक्ति के जीवन में चल रही अचानक रुकावटें, मानसिक अस्थिरता, भ्रम और परिस्थितियों मेंअनचाहे बदलाव देखने को मिल रहा है। 

गौरतलब है कि राहु सिर्फ चुनौतियां नहीं देता बल्कि सही दिशा में मेहनत और समझदारी से यही ग्रह व्यक्ति को बड़ी उपलब्धियां, विदेश से संबंधित अवसर और सामाजिक पहचान दिला सकता है। यदि बिना किसी स्पष्ट कारण के जीवन में परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं, तो यह राहु के प्रभाव का संकेत हो सकता है। राहु ग्रह से संबंधित संकेतों को समझना बेहद जरुरी है और सही उपाय अपनाना काफी जरुरी है।

किस तरह से पहचानें कि राहु जीवन में बाधाएं बना रहा है?

ज्योतिष के अनुसार, जब राहु का प्रभाव एक्टिव होता है, तो जीवन में कुछ संकेत नजर आते हैं। कई बार बिना किसी स्पष्ट वजह से मन में उलझन और भ्रम बढ़ने लगता है और निर्णय लेना कठिन हो जाता है। आपके सारे कार्य अचानक से रुक जाते हैं या अंतिम समय पर कार्य बिगड़ जाते हैं। कुछ लोगों को इस अवधि में कानूनी मामलों, विवादों या अनचाही बहस में फंसना पड़ सकता है। मानसिक तनाव, असुरक्षा की भावना और अजीब-सा डर बना रहता है। 

रिश्तों के मामलों में गलतफहमियां, बार-बार झगड़े या दूरी जैसी स्थिति बन सकती है। इसके अलावा, गलत संगति की ओर आकर्षण, आदतों में गिरावट या असंतुलन भी देखने को मिल सकता है। अक्सर नींद में परेशानी, बेचैनी या अजीब सपनों का अनुभाव हो सकता है।

राहु के अशुभ प्रभाव को कम करने वाले मंत्र और उपाय

ज्योतिष में राहु के प्रभाव को कम करने के लिए कई उपाय बताएं है। आप राहु की शांति के लिए मंत्र जप कर सकते हैं। नियमित रुप से श्रद्धा भाव से किया जाने वाला जप मन को शांत करता है और नकारात्मक प्रभाव को कम करता है।

राहु बीज मंत्र:

ॐ रां राहवे नमः

राहु तांत्रिक मंत्र

ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः

राहु वैदिक मंत्र

ॐ कया नश्चित्र आ भुवदूती सदावृधः सखा। कया शचिष्ठया वृता॥

इन सभी मंत्रों के जप करने से मानसिक स्थिरता लाने और राहु के दुष्प्रभाव को कम करने में सहायक माना जाता है।

राहु शांति के लिए व्रत 

अगर आप राहु दोष को शांत करना चाहते हैं, तो आप शनिवार के दिन व्रत रख सकते हैं। कई लोग शनिवार के दिन व्रत जरुर रखते हैं और इस दिन विशेष पूजा की जाती है। काले रंग के वस्त्र पहनें, पीपल वृक्ष के नीचे दीपक जलाना और राहु मंत्र का जप करना बेहद फलदायी हो सकता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस तरह की साधना से मानसिक तनाव कम होता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन में चल रहीं रुकावटें धीरे-धीरे खत्म हो जाती है।

राहु शांति के लिए दान और रत्न

अगर आप राहु को शांत करना चाहते हैं, तो आप यह प्रभावी उपाय जरुर करें। जरुरतमंदों को काले तिल, सरसों का तेल, काला कंबल, लोहा, गेहूं और नीले या काले रंग की उपयोगी वस्तुएं दान करें। इसके अतिरिक्त आप रत्नों में गोमेद पहन सकते हैं, यह राहु का प्रमुख रत्न माना गया है, लेकिन इसे बिन सही कुंडली विश्लेषण के पहनना उचित नहीं माना जाता है। ज्योतिष की सही सलाह लेने के बाद ही इस रत्न को पहनें। गोमेद पहनने से व्यक्ति के जीवन में अवसरों और स्थिरता का मार्ग खुल जाता है, यदि इसका गलत चयन किया, तो आपको उल्टे परिणाम देखने मिल सकते हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़