केरल के कोच्चि हवाई अड्डे पर पंजाब के व्यक्ति से 16 किलोग्राम गांजा बरामद

ganja
ANI

कोच्चि के एयर कस्टम्स ने लुधियाना निवासी बलविंदर सिंह नेगी से लगभग 15.9 किलोग्राम गांजा जब्त किया। वह बैंकॉक से रात 11.09 बजे उड़ान संख्या टीजी 347 से एक बैग में प्रतिबंधित पदार्थ लेकर आया था। अधिकारियों ने बताया कि विस्तृत जांच चल रही है।

केरल के कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगभग 16 किलोग्राम गांजे की तस्करी करने के प्रयास में पंजाब के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क विभाग ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि कोच्चि के एयर कस्टम्स ने लुधियाना निवासी बलविंदर सिंह नेगी से लगभग 15.9 किलोग्राम गांजा जब्त किया। वह बैंकॉक से रात 11.09 बजे उड़ान संख्या टीजी 347 से एक बैग में प्रतिबंधित पदार्थ लेकर आया था। अधिकारियों ने बताया कि विस्तृत जांच चल रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़