आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाय से टकराकर ट्रक पलटा, दो श्रमिकों की मौत, 27 अन्य जख्मी

Road Accident

सनेरा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राम रूप सिंह ने बताया कि सिद्धार्थ नगर उत्तर प्रदेश के तिमरवा थाना क्षेत्र के तोखों गांव से 29 मजदूर एक मिनी ट्रक में सवार होकर मुंबई जा रहे थे।

शाजापुर। मध्य प्रदेश में शाजापुर से लगभग आठ किलोमीटर दूर आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मज़दूरों को उत्तर प्रदेश से मुंबई ले जा रहा एक मिनी ट्रक शनिवार तड़के सड़क पर बैठी गाय से टकराकर पलट गया। हादसे में दो श्रमिकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और 27 अन्य घायल हो गए। सनेरा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राम रूप सिंह ने बताया कि सिद्धार्थ नगर उत्तर प्रदेश के तिमरवा थाना क्षेत्र के तोखों गांव से 29 मजदूर एक मिनी ट्रक में सवार होकर मुंबई जा रहे थे। शनिवार तड़के भिलवाडि़यां गांव के पास सड़क पर बैठी एक गाय से टकराकर मिनी ट्रक पलट गया। 

इसे भी पढ़ें: यूपी के बहराइच में भीषण सड़क हादसा, पांच मजदूरों की मौत, 11 घायल 

उन्होंने बताया कि हादसे में साजराम यादव (46) और मनीराम (42) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और 27 अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि हादसे में गाय की भी मौत हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़