देश में नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता सबसे अधिक, अभी चुनाव हुए तो फिर से बनेगी NDA सरकार

Desh Ka Mood
अभिनय आकाश । Jan 15 2021 8:03PM

देश में लोकसभा चुनाव हुए तो फिर से नरेंद्र मोदी नीत एनडीए की सरकार बनना तय है। एनडीए को 58 प्रतिशत लोग पसंद कर रहे हैं।वहीं केंद्र के कामकाज से 66 प्रतिशत से संतुष्ट दिखाई दिए हैं। 58 प्रतिशत लोगों ने गृह मंत्री अमित शाह के कामकाज से संतुष्टि जाहिर की है और 28 प्रतिशत लोग असंतुष्ट दिखें।

देश का सबसे लोकप्रिय नेता कौन है? देश का सबसे खराब मुख्यमंत्री कौन है? किसे जनता ने लोकप्रियता की कसौटी पर पहले पायदान पर रखा है और किसे आखिरी। इन तमाम सवावों के जवाब देश की जनता ने दिए हैं। एबीपी न्यूज सी-वोटर की तरफ से एक सर्वे किया गया है। प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी 55 प्रतिशत के साथ पहली पसंद बने हुए हैं। वहीं केवल 11 प्रतिशत लोग राहुल गांधी दूसरे स्थान पर हैं। ममता बनर्जी को 1 प्रतिशत लोग और अरविंद केजरीवाल को 5 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। देश में लोकसभा चुनाव हुए तो फिर से नरेंद्र मोदी नीत एनडीए की सरकार बनना तय है। एनडीए को 58 प्रतिशत लोग पसंद कर रहे हैं।वहीं केंद्र के कामकाज से 66 प्रतिशत से संतुष्ट दिखाई दिए हैं। 58 प्रतिशत लोगों ने गृह मंत्री अमित शाह के कामकाज से संतुष्टि जाहिर की है और 28 प्रतिशत लोग असंतुष्ट दिखें।

केंद्र के कामकाज से कितने लोग खुश हैं?

66 प्रतिशत लोग केंद्र की मोदी सरकार के कामकाज से खुश नजर आए हैं। वहीं 30 फीसदी लोग नाखुश दिखें। 4 फीसदी लोगों ने कुछ कह नहीं सकता में जवाब दिया है।

देश का सबसे खराब मुख्यमंत्री कौन है?

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहले स्थान पर हैं।
  • हरियामा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दूसरे स्थान पर हैं।
  • पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह तीसरे स्थान पर हैं। 
  • तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव चौथे स्थान पर हैं।
  • तमिलनाडु के सीएम के पलानीस्वामी पांचवें स्थान पर हैं। 

इसे भी पढ़ें: 23 जनवरी को बंगाल जाएंगे PM मोदी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती में लेंगे हिस्सा

 सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री कौन?

  • ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक पहले पायदान पर हैं। 
  • दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल दूसरे स्थान पर हैं। 
  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी तीसरे स्थान पर।
  • केरल के सीएम पी विजयन चौथे स्थान पर हैं।
  • महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे पांचवे नंबर पर हैं।
  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छठे नंबर पर हैं। 
  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सातवें नंबर पर हैं।
  • मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान आठवें नंबर पर हैं।
  • गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत नौवें नंबर पर। 
  • गुजरात के सीएम विजय रूपाणी दसवें स्थान पर हैं। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, 11 की मौत; PM मोदी ने जताया शोक

आज की तारीख में चुनाव हुए तो एनडीए को 58 प्रतिशत लोग पसंद कर रहे हैं वहीं यूपीए को 28 फीसदी लोगों द्वारा पसंद किया गया। 14 फीसदी तीसरे मोर्चे के पक्ष में दिखें।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़