राज्यों और निजी अस्पतालों के पास टीके की 2.11 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध: सरकार

2.11 crore COVID-19 vaccine doses available with states and pvt hospitals: Govt

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि, राज्यों और निजी अस्पतालों के पास टीके की 2.11 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इनमें से 40,03,50,489 खुराक इस्तेमाल की गयी हैं और इनमें बर्बाद खुराकों की संख्या भी शामिल हैं।

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि राज्यों, केंद्र शासित प्रदशों और निजी अस्पतालों के पास इस्तेमाल नहीं की गई कोविड-19 रोधी टीके की 2.11 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने बताया कि सभी स्रोतों के माध्यम से अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 42.15 करोड़ (42,15,43,730) से अधिक खुराकें मुहैया करायी गयी हैं। इसके अलावा 71,40,000 और खुराक की आपूर्ति की जा रही हैं। मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इनमें से 40,03,50,489 खुराक इस्तेमाल की गयी हैं और इनमें बर्बाद खुराकों की संख्या भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: बसपा नेता मायावती ने जासूसी मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 रोधी टीके की 2,11,93,241 से अधिक खुराकें अब भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध हैं। टीकाकरण के नए चरण की शुरुआत जून से हुई थी। नए चरण के तहत केंद्र देश में निर्मित 75 प्रतिशत टीके खरीद कर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को मुफ्त में मुहैया करा रहा है। मंत्रालय के अनुसार नए चरण में, सरकार देश में उत्पादित टीकों का 75 प्रतिशत खरीदेगी और राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को मुफ्त में आपूर्ति करेगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़