दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,683 नए मामले, संक्रमण की दर 5.09 प्रतिशत

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Feb 1 2022 8:37PM
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को संक्रमण के 2,779 मामले सामने आए थे, 38 मरीजों की मौत हुई थी और संक्रमण की दर 6.20 प्रतिशत दर्ज की गई थी।
नयी दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,683 नए मामले सामने आए और संक्रमण की दर 5.09 प्रतिशत दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार,महामारी से 27 और मरीजों की मौत हो गई।
बुलेटिन में कहा गया कि शहर में अब तक संक्रमण के 18,32,951 मामले सामने आ चुके हैं और कोविड से 25,892 मरीजों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को संक्रमण के 2,779 मामले सामने आए थे, 38 मरीजों की मौत हुई थी और संक्रमण की दर 6.20 प्रतिशत दर्ज की गई थी।दिल्ली में #COVID19 के 2,683 नए मामले सामने आए, 27 मरीज़ों की मौत हुई, 4,837 मरीज़ ठीक हुए। पॉजिटिविटी दर 5.09% है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2022
सक्रिय मामले 16,548 pic.twitter.com/2N81yRJewO
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़














