कर्नाटक में लगे कोरोना वैक्सीन के सबसे ज्यादा टीके, एक दिन में लगे 18,230 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके

2.84 lakh inoculated in State so far

कर्नाटक में अब तक 2.84 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया है।16 जनवरी को शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक 20 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में बृहस्पतिवार तक 2,84,385 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जा चुका था।

बेंगलुरु। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के. सुधाकर ने शुक्रवार को कहा कि 16 जनवरी को शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अब तक राज्य में 2.84 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया है। सुधाकर ने ट्वीट किया, दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान, अब सबसे तेज टीकाकरण अभियान बन गया है।

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी मंत्रिमंडल को लगा झटका, राजीव बनर्जी ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

16 जनवरी को शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक 20 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में बृहस्पतिवार तक 2,84,385 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जा चुका था। बृहस्पतिवार के दिन ही 18,230 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़