महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 संक्रमण के 301 नए मामले, दो और मरीजों ने गंवाई अपनी जान

covid 19

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 से दो और लोगों की मौत हुई, जिसके बाद जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 6,151 हो गई। अधिकारी ने बताया कि जिले में मृत्यु दर 2.43 फीसदी है।

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 260 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,53,627 हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को कोविड-19 से दो और लोगों की मौत हुई, जिसके बाद जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 6,151 हो गई। अधिकारी ने बताया कि जिले में मृत्यु दर 2.43 फीसदी है।

इसे भी पढ़ें: ठाणे में कोविड-19 संक्रमण के 301 नए मामले, 10 और मरीजों ने गंवाई अपनी जान

उन्होंने बताया कि अब तक 2,44,072 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं और जिले में स्वस्थ होने की दर 96.23 फीसदी है। जिले में 3,404 मरीजों का उपचार चल रहा है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 45,175 हो गई। वहीं मृतकों की संख्या 1,197 है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़