दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 4,998 नये मामले, संक्रमित होने की दर 7.24 फीसदी

corona infection in Delhi

बुलेटिन में कहा गया है कि संक्रमण से 89 और लोगों की मौत हो गयी है जिसके बाद राजधानी में इससे मरने वालों की संख्या बढ़ कर 8,998 हो गयी है। इसमें कहा गया है कि दिल्ली में अब तक का सबसे कम संक्रमण दर 23 अक्टूबर को 6.98 फीसदी थी।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के4,998नये मामले सामने आये जिसके बाद संक्रमण की दर 7.24 प्रतिशत हो गयी है जो 23 अक्टूबर के बाद सबसे कम है। इस बीच राजधानी में रिकार्ड 69051 नमूनों की जांच की गयी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है। बुलेटिन में कहा गया है कि संक्रमण से 89 और लोगों की मौत हो गयी है जिसके बाद राजधानी में इससे मरने वालों की संख्या बढ़ कर 8,998 हो गयी है। इसमें कहा गया है कि दिल्ली में अब तक का सबसे कम संक्रमण दर 23 अक्टूबर को 6.98 फीसदी थी। शुक्रवार को यह दर 8.51 प्रतिशत जबकि बृहस्पतिवार को 8.65 प्रतिशत एवं बुधवार को 8.49 फीसदी थी। इसके अनुसार दिल्ली में कल 69,051 नमूनों की जांच की गयी है जो एक रिकॉर्ड है। इनमें 33,147 आरटी—पीसीआर जांच और 35,904 त्वरित एंटीजन जांच शामिल है। बृहस्पतिवार को 64,455 नमूनों की जांच की गयी थी। राजधानी में एक दिन में सबसे अधिक 8,593 मामले 11 नवंबर को सामने आये थे और और 18 नवंबर को कोविड-19 से सबसे अधिक 131 लोगों की मौत हो गयी थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़