भारत-पाक युद्ध के 50 बरस : प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली से रवाना करेंगे ‘विजय ज्योति यात्रा’

इसे भी पढ़ें: देश में प्रतिदिन की संक्रमण दर चार प्रतिशत से कम, 13.36 करोड़ नमूनों की हुई जांच
इस यात्रा का पहला पड़ाव मथुरा छावनी में होगा। छावनी पहुंचने पर विजय ज्योति यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। यह यात्रा देश के सभी छावनी क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए दिल्ली में ही सम्पन्न होगी।’’ कर्नल अत्री ने को बताया, ‘‘‘विजय ज्योति यात्रा दिल्ली से चलकर मथुरा होते हुए भरतपुर, अलवर, हिसार, जयपुर, कोटा, आदि सैन्य छावनी क्षेत्रों तथा उनके दायरे में आने वाले शहरों का भ्रमण करती हुई वापस दिल्ली पहुंचेगी। यात्रा की अवधि एक बरस होगी। ’’ उन्होंने बताया, ‘‘16 दिसम्बर को विजय दिवस के मौके पर मथुरा आगमन पर विजय ज्योति यात्रा का कोर मुख्यालय पर भव्य स्वागत किया जाएगा। उस दिन कोर कमाण्डर जनरल ऑफिसर कमाण्डिंग-इन-चीफ’ लेफ्टिनेंट जनरल, शहीद भारतीय सैनिकों को विजय ज्योति पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यह यात्रा मथुरा छावनी से जुड़े अलीगढ़ तथा हाथरस जनपद भी जाएगी।’’ गौरतलब है कि यह दिन पाकिस्तानी सेना पर विजय प्राप्त करने के कारण भारतीय सेना एवं सम्पूर्ण देशवासियों के लिए गौरव का दिन होता है।साथ ही, भारतीय सेना की आक्रामक कोर ‘स्ट्राइक वन कोर’ के लिए यह दोहरी खुशी का दिन होता है।
इसे भी पढ़ें: PM के साथ बैठक में बोले गहलोत, राजस्थान में हर दिन हो रही हैं 30,000 से अधिक जांच
स्ट्राइक वन कोर ने इसी दिन देश की पश्चिमी सीमा पर बसंतर नदी के किनारे खुले मोर्चे पर पाक सेना को अमेरिका से मिले पैटन टैंकों का कब्रिस्तान बना दिया था।इसीलिए भारतीय सेना की यह आक्रामक कोर 16 दिसम्बर को विजय दिवस के अलावा निजी तौर पर बसंतर दिवस के रूप में भी मनाती है। कर्नल अत्री के अनुसार, इसी युद्घ में अदम्य साहस, शौर्य एवं बलिदान का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करने के कारण स्ट्राइक वन कोर ने दो परमवीर चक्र, छह महावीर चक्र और तीन वीर चक्र प्राप्त किए थे। परमवीर चक्र से सैकेण्ड लेफ्टिनेंट अरुण क्षेत्रपाल और मेजर होशियार सिंह को सम्मानित किया गया था। मेजर सिंह बाद में ब्रिगेडियर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। महावीर चक्र से लेफ्टिनेंट कर्नल हनौत सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल वेद प्रकाश घई, लेफ्टिनेंट कर्नल राजमोहन वोहरा, लेफ्टिनेंट कर्नल वेद प्रकाश ऐरी, मेजर विजय रतन चौधरी और हवलदार थामस फिलिप्स को सम्मानित किया गया था। वीर चक्र से लेफ्टिनेंट कर्नल बीटी पण्डित, कैप्टन आर एन गुप्ता और नायब सूबेदार दोरई स्वामी सम्मानित किए गए थे।
अन्य न्यूज़