अभिनेता Sharad Kapoor ने फिल्म जगत से मांगी मदद, कहा डिप्रेशन से जूझ रहा हूं

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

फिल्म जोश के अभिनेता शरद कपूर ने शनिवार को एक वीडियो के जरिए फिल्म उद्योग से आर्थिक, मानसिक और नैतिक सहयोग देने का आग्रह किया। वह डिप्रेशन का सामना कर रहे हैं और उन्होंने ओटीटी, फिल्मों और टीवी में काम की मांग की है। 2019 में आई कैबरे उनकी आखिरी फिल्म थी।

अभिनेता शरद कपूर ने फिल्म जगत से एक बार फिर मदद की अपील करते हुए कहा है कि उन्हें ‘‘आर्थिक, नैतिक और मानसिक’’ रूप से मदद की जरूरत है तथा वह अवसाद से जूझ रहे हैं। ‘जोश’ फिल्म के अभिनेता की यह अपील उनके द्वारा जारी किये गए एक वीडियो के बाद आई है जिसमें उन्होंने फिल्मों, टेलीविजन और ओटीटी मंचों पर काम देने के लिए इसी तरह की गुहार लगाई थी। शरद कपूर की अब तक की आखिरी फिल्म 2019 की कैबरे रही, जिसमें उन्होंने प्रमुख भूमिका निभाई थी।

कपूर का अपने चार पालतू कुत्तों को विदाई देते और उन्हें कुछ समय के लिए पशु कल्याण केंद्र में भेजने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। शनिवार को साझा किए गए एक वीडियो में उनके साथ उनकी दोस्त और बेजुबान पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट की संस्थापक हेमा चौधरी भी नजर आईं। उन्होंने भी कपूर के लिए मदद की अपील की।

कपूर ने एनजीओ द्वारा साझा किए गए वीडियो में कहा, ‘‘मैं अवसाद में था, लेकिन अब मैं फिल्म जगत से अपील कर रहा हूं। मुझे आर्थिक, नैतिक और मानसिक रूप से मदद की जरूरत है।’’

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़