राष्ट्रपत्नी टिप्पणी को लेकर अधीर रंजन ने महामहिम से मांगी माफी, बोले- यह जुबान फिसलने की वजह से हुआ

Adhir Ranjan Chowdhury
ANI Image

कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर माफी मांगी। उन्होंने पत्र में लिखा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यह जुबान फिसलने की वजह से हुआ। मैं माफी मांगता हूं और आपसे अनुरोध करता हूं कि आप इसे स्वीकार करें। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने शनिवार को राष्ट्रपति से मिलने के लिए समय मांगा है।

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर माफी मांगी। दरअसल, कांग्रेस नेता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कहकर संबोधित किया था। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर आदिवासी विरोधी होने का आरोप लगाया। साथ ही सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Parliament में भारी हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित, राष्ट्रपत्नी विवाद पर गर्माया माहौल 

अधीर रंजन ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर माफी मांगी। उन्होंने पत्र में लिखा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यह जुबान फिसलने की वजह से हुआ। मैं माफी मांगता हूं और आपसे अनुरोध करता हूं कि आप इसे स्वीकार करें। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने शनिवार को राष्ट्रपति से मिलने के लिए समय मांगा है।

इससे पहले अधीर रंजन चौधरी ने आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि मेरे जुबान से गलती से राष्ट्रपत्नी निकला, मैंने अपनी गलती स्वीकारी...वे चुनाव के दौरान सोनिया गांधी के बारे में क्या कहते हैं ? शशि थरूर की पत्नी और रेणुका चौधरी के बारे में क्या कहा ? मैंने राष्ट्रपति से समय मांगा, मैं उनसे बात कर माफी मांगूंगा।

सोनिया गांधी मांगें माफी

अधीर रंजन की टिप्पणी को भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर हमला बोला था। इसके अलावा लगातार भाजपा नेता सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी को निशाना बना रहे हैं। भाजपा नेता डॉ. भारती प्रवीण पवार ने कहा था कि एक बार फिर कांग्रेस की आदिवासी विरोधी और महिला विरोधी मानसिकता सामने आई है। अधीर रंजन चौधरी द्वारा देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की गई है। इससे हमारे देश, संविधान, महिलाओं और जनजातीय समाज की गरिमा को ठेस पहुंची है।

इसे भी पढ़ें: 'द्रौपदी मुर्मू को कांग्रेस ने पहले भी किया अपमानित', प्रह्लाद जोशी बोले- बिना शर्त माफी मांगे अधीर रंजन 

उन्होंने कहा था कि मैं कांग्रेस से कहना चाहती हूं कि क्या हमारे देश में आदिवासियों को कोई अधिकार नहीं है। इस तरह से अपमान करने वालों से हम कहना चाहते हैं कि राष्ट्रपति पद की गरिमा का ध्यान रखो। इस कृत्य के लिए सोनिया गांधी जी को ही माफी मांगनी चाहिए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़