मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी कोरोना संक्रमित

BJP state president
दिनेश शुक्ल । Jul 29 2020 8:54PM

मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में लखनऊ जाने वाले सभी नेता और मंत्री संक्रमित हो गए हैं। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्री अरविंद भदौरिया और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आ चुकी है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके मंत्री तुलसी सिलावट और भाजपा संगठन महामंत्री सुहास भगत, भोपाल जिले के संगठन मंत्री अशुतोष तिवारी के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी कोरोना संक्रमित हो गए है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की बुधवार को आई कोरोना जाँच रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाए गए हैं। मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में लखनऊ जाने वाले सभी नेता और मंत्री संक्रमित हो गए हैं। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्री अरविंद भदौरिया और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आ चुकी है। इन तीनों नेताओं का इलाज भोपाल के निजि कोविड सेंटर चिरायु अस्पताल में चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 917 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 30,000 के पार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की पहली कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन दूसरी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना संक्रमित होने के बाद से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपने घर में कोरेंटाइन हो गए थे। वही आखिरी बार उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय में मंधाता से विधायक रहे नारायण पटेल को पार्टी में शामिल कराया था और इसी कार्यक्रम में प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज भी उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा पिछले एक महिने से लगातार प्रदेश भाजपा कार्यालय में वर्चुअल रैलियां करते रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ लखनऊ से जाने से पहले ग्वालियर और इंदौर के दौरे पर भी गए थे। वही मध्य प्रदेश में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और उनकी पत्नी के साथ ही भाजपा के संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी, पूर्व विधायक रघुराज सिंह कंसाना और विधायक गिरीश गौतम की पत्नी पॉजिटिव आई। इससे पहले प्रदेश भर में भाजपा और कांग्रेस के 8 विधायक भी संक्रमित हो चुके हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़