'अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति चरम पर होगी', Karnataka में अमित शाह का बयान

amit shah
ANI
अंकित सिंह । Apr 25 2023 12:57PM

अमित शाह ने साफ तौर पर कहा कि अगर कांग्रेस कर्नाटक में सत्ता में आती है, तो राज्य में भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की राजनीति, पारिवारिक राजनीति और दंगे हमेशा चरम पर होंगे। शाह ने कहा कि यह विधानसभा चुनाव सिर्फ एक विधायक चुनने के लिए नहीं बल्कि राज्य के भविष्य को पीएम मोदी के हाथों में सौंपने के लिए है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार लगातार जारी है। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह लगातार कर्नाटक में जमे हुए है। अमित शाह लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है। इन सब के बीच बागलकोट में अमित शाह ने कांग्रेस पर बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर कांग्रेस कर्नाटक में सत्ता में आती है, तो राज्य में भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की राजनीति, पारिवारिक राजनीति और दंगे हमेशा चरम पर होंगे। शाह ने कहा कि यह विधानसभा चुनाव सिर्फ एक विधायक चुनने के लिए नहीं बल्कि राज्य के भविष्य को पीएम मोदी के हाथों में सौंपने के लिए है। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Ukraine में भारत ने चलाया था ऑपरेशन गंगा लेकिन Sudan में शुरू किया ऑपरेशन कावेरी...चक्कर क्या है?

भाजपा नेता ने कहा कि यह कर्नाटक को एक विकसित राज्य बनाने और यहां राजनीतिक स्थिरता लाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि आपकी पार्टी (कांग्रेस) में दिवालियापन है जब आप उन नेताओं के भरोसे चुनाव लड़ते हैं जो भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बार-बार कहा कि ये चुनाव कर्नाटक को मोदी जी के हाथ में देने का चुनाव है। कर्नाटक को एक संपूर्ण विकसित राज्य बनाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव राजनीतिक स्थिरता और नए कर्नाटक का चुनाव है, जो भाजपा लेकर आ सकती है। शाह ने कहा कि एक तरफ डबल इंजन की सरकार भाजपा की है तो दूसरी तरफ रिवर्स गियर सरकार है। 

इसे भी पढ़ें: 'Karnataka में अपने ATM को ढूंढ रही कांग्रेस', अमित शाह बोले- राज्य को सिर्फ बीजेपी ही सुरक्षित रख सकती है

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी ना तो कर्नाटक का विकास रिवर्स गियर में पड़ने वाला है। ये पीढ़ी परिवर्तन का चुनाव है और हम मोदी जी के नेतृत्व में एक बार फिर से सरकार बनाएंगे। इससे पहले उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने लिंगायत को लेकर क्या किया है? इन्होंने इतिहास में सिर्फ 2 लिंगायत मुख्यमंत्री बनाए जिन्हें अपमानित कर निकाल दिया। कांग्रेस को यह बोलने का अधिकार नहीं है। भाजपा ने सभी जाति को एक साथ लेकर चलने का काम किया है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़