'Karnataka में अपने ATM को ढूंढ रही कांग्रेस', अमित शाह बोले- राज्य को सिर्फ बीजेपी ही सुरक्षित रख सकती है

amit shah PC
ANI
अंकित सिंह । Apr 24 2023 7:46PM

शाह ने कहा कि बीजेपी ने सामाजिक न्याय के लिए एससी, एसटी, लिनागायत और वोक्कालिगा का आरक्षण बढ़ाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने धर्म आधारित आरक्षण को बढ़ावा दिया। कांग्रेस कर्नाटक में एटीएम की तलाश में है, जबकि जेडीएस परिवार आधारित पार्टी है और सत्ता के लिए कांग्रेस के साथ जाती है।

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह लगातार कर्नाटक में हैं। कर्नाटक में वह भाजपा के लिए जबरदस्त तरीके से प्रचार भी कर रहे हैं। इन सब के बीच एक बार फिर से अमित शाह ने भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। अमित शाह ने साफ तौर पर कहा है कि कांग्रेस कर्नाटक में अपने एटीएम को ढूंढ रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कर्नाटक के विकास के लिए कोई मुद्दा ही नहीं है। एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए कर्नाटक विकास का मुद्दा नहीं बल्कि कांग्रेस कर्नाटक में अपने ATM को ढूंढ रही है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भारत का पहला सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए MoU साइन किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि हमने पिछले 4 साल में 55 लाख रोज़गार के सृजन किया है। 

इसे भी पढ़ें: सिद्धारमैया ने वापस ले लिए PFI के 170 मामले, 1750 लोगों को जेल से रिहा कर दिया, कर्नाटक में बोले जेपी नड्डा

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने लिंगायत को लेकर क्या किया है? इन्होंने इतिहास में सिर्फ 2 लिंगायत मुख्यमंत्री बनाए जिन्हें अपमानित कर निकाल दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह बोलने का अधिकार नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ने सभी जाति को एक साथ लेकर चलने का काम किया है। शाह ने कहा कि JDS में एचडी देवेगौड़ा के बाद पार्टी के अध्यक्ष कुमारस्वामी बने। हमारे यहां परिवारवाद के आधार पर अध्यक्ष, मुख्यमंत्री नहीं बदलते। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मुख्य व्यवस्था में हमेशा परिवारवाद के ख़िलाफ़ है। कई जगहों पर हमारे कार्यकर्ता के परिवार के लोग चुनाव लड़ते हैं, इसका यह मतलब नहीं कि हम परिवारवाद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka के हासन जिले में अमित शाह ने किया मेगा रोड-शो, कांग्रेस पर लगाया तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप

शाह ने कहा कि बीजेपी ने सामाजिक न्याय के लिए एससी, एसटी, लिनागायत और वोक्कालिगा का आरक्षण बढ़ाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने धर्म आधारित आरक्षण को बढ़ावा दिया। कांग्रेस कर्नाटक में एटीएम की तलाश में है, जबकि जेडीएस परिवार आधारित पार्टी है और सत्ता के लिए कांग्रेस के साथ जाती है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक को सिर्फ बीजेपी ही सुरक्षित रख सकती है। शाह ने कहा कि पीएफआई कैडरों को विशेष उपचार दिया गया, जबकि हमारी सरकार ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगा दिया और देश विरोधी तत्वों पर लगाम लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के कारण, पीएफआई को खुली छूट दी गई। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़