गांव में बाढ़ की स्थिति से नाराज हरियाणा की महिला ने जजपा विधायक को ‘थप्पड़’ मारा

Haryana woman
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

महिला घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ने से निर्वाचन क्षेत्र के भाटिया गांव में बाढ़ की स्थिति पैदा होने से जाहिर तौर पर नाराज थी। सिंह ने बताया कि वह स्थिति का जायजा लेने गए थे, लेकिन छोटा बांध टूटने के कारण गांव में जलभराव से नाराज महिला और कुछ अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

कैथल। हरियाणा में एक महिला ने जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायक ईश्वर सिंह को बुधवार को उस समय कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया, जब वह अपने निर्वाचन क्षेत्र गहुला में बाढ़ की स्थिति का जायजा ले रहे थे। इस कथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है। जजपा हरियाणा में भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है।

महिला घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ने से निर्वाचन क्षेत्र के भाटिया गांव में बाढ़ की स्थिति पैदा होने से जाहिर तौर पर नाराज थी। सिंह ने बताया कि वह स्थिति का जायजा लेने गए थे, लेकिन छोटा बांध टूटने के कारण गांव में जलभराव से नाराज महिला और कुछ अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। सिंह ने कहा कि वह महिला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़