अनसुइया उइके छत्तीसगढ़ की राज्यपाल बनीं, बिस्व भूषण हरिचंदन को भेजा गया आंध्र प्रदेश

अनुसुइया उइके मध्य प्रदेश की दिग्गज भाजपा नेता हैं और वह राज्य सभा की सदस्य रही हैं। बिस्व भूषण हरिचंदन ओडिशा से आते हैं।
भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अनुसुइया उइके को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया है तो वहीं बिस्व भूषण हरिचंदन को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। अनुसुइया उइके मध्य प्रदेश की दिग्गज भाजपा नेता हैं और वह राज्य सभा की सदस्य रही हैं। बिस्व भूषण हरिचंदन ओडिशा से आते हैं।
President of India, Ram Nath Kovind appoints Anusuiya Uikey as Governor of Chhattisgarh & Biswa Bhusan Harichandan as Governor of Andhra Pradesh. pic.twitter.com/diLaJQJ2hz
— ANI (@ANI) July 16, 2019
बता दें कि सोमवार को भी राष्ट्रपति ने भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का जबकि आचार्य देवव्रत को गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।
अन्य न्यूज़












