जनरल नरवणे ने दिल्ली छावनी स्थित सैन्य अस्पताल का किया दौरा, थल सेना ने साझा की तस्वीर

थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने कहा, ‘‘हम कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई में कंधे से कंधा मिला कर खड़े हैं।’’
नयी दिल्ली। थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने मंगलवार को दिल्ली छावनी स्थित सैन्य अस्पताल का दौरा किया और वहां मरीजों तथा स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत की। भारतीय थल सेना ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘नरवणे ने अस्पताल में कोविड योद्धाओं से बातचीत की और उनकी नि:स्वार्थ सेवाओं को लेकर उनकी सराहना की।’’
इसे भी पढ़ें: LAC पर चीन की नई साजिश, भारतीय चौकियों के सामने तैनात किए टैंक
सेना ने कहा, ‘‘हम कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई में कंधे से कंधा मिला कर खड़े हैं।’’ ट्वीट में कहा गया है कि थल सेना प्रमुख ने मरीजों से भी बातचीत की। साथ ही, सेना ने यह भी कहा कि इस तरह की बातचीत उस करीबी जुड़ाव की बुनियाद बनी रहेगी, जिसपर थल सेना को गर्व है।
We Stand Shoulder to Shoulder in our fight against #COVID19
General MM Naravane #COAS interacted with #COVIDWarriors at Base Hospital, Delhi Cantt. #COAS commended the #COVIDWarriors for their selfless services. #IndianArmy#NationBuilding pic.twitter.com/mb9zW07nB7— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) January 5, 2021
अन्य न्यूज़













