अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्रियों के साथ बैठक की

दस दिन का विपश्यना सत्र पूरा कर लौटे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उच्च न्यायालय के फैसले सहित कई मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अपने आवास पर शुक्रवार को मंत्रियों के साथ एक बैठक की।
दस दिन का विपश्यना सत्र पूरा कर लौटे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उच्च न्यायालय के फैसले सहित कई मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अपने आवास पर शुक्रवार को मंत्रियों के साथ एक बैठक की। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री को उनकी अनुपस्थिति के दौरान हुए महत्वपूर्ण घटनाक्रमों से अवगत कराया गया।
उन्होंने कहा, ''मुख्यमंत्री को उच्च न्यायालय के फैसले सहित विभिन्न घटनाक्रमों से अवगत कराया गया। उन्हें मंत्रियों द्वारा अपने विभागों की परियोजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में भी जानकारी दी गई।’’
अन्य न्यूज़












