दिल्ली में पटाखों का कहर, छायी धुंध की मोटी चादर, सुबह में हुआ ठंड का अहसास

wasting-of-firecrackers-in-delhi-thick-sheet-of-misty-mist-cold-feeling-in-the-morning
[email protected] । Nov 8 2018 10:54AM

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दीपावली पर हुई आतिशबाजी के धुएं, गर्द और कोहरे का असर सूर्योदय के बाद तक नजर आया और हवा ठंडी थी।

नयी दिल्ली। दिल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह ने बेहद करीब आ चुकी ठंड का अहसास कराया। शहर पर धुंध की मोटी चादर भी छायी रही। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दीपावली पर हुई आतिशबाजी के धुएं, गर्द और कोहरे का असर सूर्योदय के बाद तक नजर आया और हवा ठंडी थी।

अधिकारी ने बताया कि आज का न्यूनतम तापमान 10.5 दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम था। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने और आसमान साफ रहने का अनुमान है।

सुबह साढ़े आठ बजे आपेक्षिक आद्रता 86 फीसदी दर्ज की गई। कल का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.56 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़