भाजपा के नफरत के व्यापार के कारण चिकित्सकों, सब्जी विक्रेताओं पर हो रहे हमले: सपा नेता

Ram Govind Chaudhary

उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि राष्ट्र पिता महात्मा गांधी ने इस देश के बेबस और निरीह लोगों को इच्छा शक्ति दी थी और श्रम से अपने पैरों पर खड़ा होने का हौसला दिया था।

बलिया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने शुक्रवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके नफरत के व्यापार को ही अपना मिशन बना लेने के परिणामस्वरूप चिकित्सकों पर हमले हो रहा हैं और सब्जी बेचने वाले मारे जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार सद्भाव की स्थिति बनाने के बजाय सद्भाव में आग लगाने का काम कर रही है। चौधरी ने संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्र पिता महात्मा गांधी ने इस देश के बेबस और निरीह लोगों को इच्छा शक्ति दी थी और श्रम से अपने पैरों पर खड़ा होने का हौसला दिया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार ने अपने अनियोजित फैसलों से उस इच्छा शक्ति और उस हौसले को तोड़ दिया है, जिसके परिणामस्वरूप देश के 30 फीसदी लोग फिर से 1947 से पहले की स्थिति में पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग इस समय दाने-दाने के लिए मोहताज हैं। 

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने कोरोना के लक्षण दिखने पर लोगों से की स्वयं जांच कराने की अपील 

उन्होंने कहा कि यह देश सबका है। सभी लोग मिलकर धीरे-धीरे ही सही, किंतु एक समृद्ध और सशक्त भारत का निर्माण कर रहे थे, लेकिन देश में नफरत और झूठ के बल पर भाजपा की एक ऐसी सरकार सत्ता में आ गई, जो सरकार में होने के बाद से ही नफरत के व्यापार को ही अपना मिशन बना बैठी है। परिणाम सामने हैं, डॉक्टरों पर हमला हो रहा है, सब्जी बेचने वाले मारे जा रहे हैं और सरकार सद्भाव की स्थिति बनाने की जगह सद्भाव में आग लगाने का काम कर रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़