भाजपा पर हमला करते हुए गहलोत, कभी नहीं होगा कांग्रेस मुक्त भारत, ऐसी बात करने वालों से...

Ashok Gehlot
ANI
अंकित सिंह । May 12 2022 6:49PM

अशोक गहलोत ने भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा कभी नहीं होगा, बल्कि ऐसी बात करने वालों से देश कभी न कभी खुद मुक्त हो जाएगा। आपको बता दें कि भाजपा लगातार कांग्रेस मुक्त भारत की बात करती है।

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में शुक्रवार से कांग्रेस का चिंतन शिविर शुरू हो रहा है। इस चिंतन शिविर की शुरुआत सोनिया गांधी के संबोधन के साथ होगी। इन सबके बीच इस चिंतन शिविर को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा कभी नहीं होगा, बल्कि ऐसी बात करने वालों से देश कभी न कभी खुद मुक्त हो जाएगा। आपको बता दें कि भाजपा लगातार कांग्रेस मुक्त भारत की बात करती है। पिछले कुछ चुनाव में जिस तरीके से कांग्रेस का प्रदर्शन रहा उसके बाद से कहीं न कहीं पार्टी की स्थिति खराब हुई है। यही कारण है कि आप पार्टी को फिर से मजबूती देने के लिए उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेता पटोले की पीठ में छुरा घोंपने वाली टिप्पणी को अजीत पवार ने बताया हास्यास्पद

कांग्रेस के चिंतन शिविर में छह अलग-अलग समूहों के नेता चर्चा करेंगे और उसके बाद एक निष्कर्ष तैयार किया जाएगा। इसको नवसंकल्प का नाम दिया जाएगा जिसकी मंजूरी कांग्रेस कार्य समिति की ओर से 15 मई को दी। जाएगी राहुल गांधी 15 मई को ही कांग्रेस के चिंतन शिविर को संबोधित करेंगे। इसी की तैयारियों का लगातार अशोक गहलोत जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। गहलोत ने कहा कि पिछले सात साल से देश के जो हालात हैं, वो सब आप जानते हैं। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं , देश में तनाव बढ़ना, हिंसा का माहौल होना चिंता का विषय है। 

इसे भी पढ़ें: राजद्रोह कानून: रीजीजू का चिदंबरम पर पलटवार, नेहरू, इंदिरा सरकारों के फैसलों का किया जिक्र

भाजपा पर हमला जारी रखते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि अफसोस होता है जब यह सुनते हैं 70 साल में क्या हुआ है? वो कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं। कांग्रेस मुक्त भारत कभी नहीं होगा, ये बात करने वालों से देश कभी खुद हो मुक्त हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा जांच एजेंसियों का दुरूपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा, देशवासी कांग्रेस से उम्मीद करते हैं...मैं उम्मीद करता हूं कि यहशिविर सफल होगा एक सवाल के जवाब में गहलोत ने कहा कि राजस्थान में एनसीआरबी के आंकड़ों में राजस्थान में अपराध के मामलों जो वृद्धि देखी गई है उसकी वजह यह है कि राज्य में प्राथमिकी दर्ज करने को अनिवार्य बनाया गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़