Ballia: पत्नी से विवाद के कारण परेशान युवक ने खुदकुशी की

प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jan 24, 2023 1:03PM
पुलिस के अनुसार, इंग्लिशिया हथौड़ी गांव में मृत्युंजय सिंह (28) ने सोमवार रात अपने घर पर पंखे के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसने बताया कि घटना के समय सिंह घर पर अकेला था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बलिया। बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के इंग्लिशिया हथौड़ी गांव में पत्नी से कथित विवाद के कारण परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, इंग्लिशिया हथौड़ी गांव में मृत्युंजय सिंह (28) ने सोमवार रात अपने घर पर पंखे के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसने बताया कि घटना के समय सिंह घर पर अकेला था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें: Upendra Kushwaha छोड़ेंगे JDU! कहा- मुझे कमजोर करने की हो रही साजिश, CM नीतीश ने दिया ये जवाब
गड़वार थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राज कुमार सिंह ने बताया कि मृत्युंजय सिंह का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था जिसके कारण उसकी पत्नी बलिया में रहती है। उन्होंने कहा कि सिंह पत्नी से विवाद के कारण परेशान रहता था। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़