बीटिंग रिट्रीट: 29 जनवरी को दो मेट्रो स्टेशनों पर सेवाएं कुछ समय बंद रहेंगी

beating-retreat-services-will-be-closed-for-some-time-on-january-29-at-two-metro-stations
[email protected] । Jan 28 2020 9:33AM

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने एक बयान में कहा, उद्योग भवन स्टेशन परदोपहर दो से शाम 6.30 बजे तक और केंद्रीय सचिवालय पर शाम चार से 6.30 बजे से सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

नयी दिल्ली। विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह के कारण बुधवार को दिल्ली मेट्रो के दो स्टेशनों पर कुछ घंटे के लिए सेवाएं बंद रहेंगी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन (समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर) के दो स्टेशन,उद्योग भवन और केंद्रीय सचिवालय पर सेवाएं कुछ घंटों के लिए उपलब्ध नहीं होंगी।

इसे भी पढ़ें: CAA के खिलाफ विधानसभा से प्रस्ताव पारित करना पूरी तरह गलत: बिहार विधानसभा अध्यक्ष

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने एक बयान में कहा, उद्योग भवन स्टेशन पर दोपहर दो से शाम 6.30 बजे तक और केंद्रीय सचिवालय पर शाम चार से 6.30 बजे से सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर दोपहर दो बजे से अगले दो घंटों तक गेट संख्या एक से ही प्रवेश और निकास की अनुमति होगी। बाकी गेट बंद रहेंगे।”

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में भी CAA के खिलाफ प्रस्ताव पारित, जानें अब तक कहा-कहा हुआ

हालांकि, इस दौरान ट्रेन बदलने की सुविधा उपलब्ध होगी। डीएमआरसी ने कहा कि इन स्टेशनों पर शाम 6:30 बजे से सामान्य रूप से सेवाएं बहाल कर दी जाएं।

 

नागरिकता कानून पर आपके सभी सवालों के जवाब 

All the updates here:

अन्य न्यूज़